ऐप्स बैन पर चीन की जवाबी कार्यवाही, जी न्यूज की वीआन वेबसाइट को किया ब्लाॅक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ऐप्स बैन पर चीन की जवाबी कार्यवाही, जी न्यूज की वीआन वेबसाइट को किया ब्लाॅक

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने 59 चाइनीज ऐप्स पर बैन क्या लगाया कि चीन तिलमिला उठा और इस पर चीन ने जवाबी कार्यवाही करते हुए सबसे पहले जी मीडिया ग्रुप के अंतरराष्ट्रीय न्यूज चैनल वीजाॅन की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्लयू. वीआॅनन्यूज.काॅम को अपने यहां पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया है।
बताया जा रहा है कि चीन ने बदले की भावना से यह कदम उठाया है, क्योंकि वीआॅन चैनल ने कई बार अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के जरिए चीन के कई मामलों को दुनिया के सामने उजागर किया है। वीआॅन् की रिपोर्ट्स के चलते ही मार्च में तो चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जाओ लिजिन ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर वीआॅन को बैन कर दिया था। इसके अलावा भारत में चीनी राजनयिकों ने भी कोरोना महामारी पर वीआॅन कवरेज की आलोचना की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में इंटरनेट को मॉनीटर करने वाली संस्था ग्रेट फायर. ओआरजी ने इस बात कि पुष्टि भी की है कि ॅप्व्छ को चीन में अब पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया गया है। अब चीन की मुख्य धरती के किसी भी भाग से इस वेबसाइट को एक्सेस नहीं किया जा सकता।
बता दें कि ग्रेट फायर. ओआरजी एक ऐसे डाटाबेस के रूप में उभरा है जो चीन द्वारा अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों को की जा रही इंटरनेट सेंशरशिप पर नजर रखता है, साथ ही इसी के जरिए ही रिसर्चर चीन में जारी डिजिटल सेंसरशिप को ट्रैक कर पाते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox