नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- छावला थाना पुलिस ने दो ऐसे अपराधियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है जो वाहन चोरी के साथ-साथ चोरी की वारदातों को भी क्षेत्र में अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने आरोपियों से एक चोरी की स्कूटी व पांच बिजली की कटर मशीने बरामद की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।
डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा ने बताया कि 20 दिसंबर को सिपाही मुकुल व जितेन्द्र गश्त कर रहे थे तो उन्हे पंकज गार्डन नाला रोड़ पर स्कूटी पर दो लोग आते दिखाई दिये। उन्होने स्कूटी रोकने का इशारा किया और स्कूटी के कागजात दिखाने को कहा तो वो कागजात नही दिखा पाये जिस पर टीम ने उन्हे हिरासत में ले लिया और जब स्कूटी की जांच की तो वह नजफगढ़ थाना क्षेत्र से चोरी की मिली जिस पर पुलिस ने केस दर्ज आरोपी सुमित पुत्र रमेश चंद निवासी झुग्गी 2/26 पंकज गार्डन नजफगढ़ और बलजीत उर्फ राहुल निवासी बालवीर निवासी पंकज गार्डन, गोयला डेयरी, नजफगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया आरोपी सुमित पर पहले से चोरी व स्नेचिंग के मामले दर्ज है।





More Stories
द्वारका कोर्ट से ट्रायल से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, एंटी-जेल बेल सेल की टीम को मिली सफलता।
CCTV की मदद से मिला इंजीनियर का खोया लैपटॉप और पासपोर्ट
दिल्ली में दशहरे पर रावण के साथ जलेगा 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, पितमपुरा रामलीला की अनोखी पहल
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की महिला सुरक्षा के लिए विशेष फुट पेट्रोलिंग, महिलाओं और बच्चों में बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा
दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 52 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड जब्त
कृषि विज्ञान केंद्र उजवा में मनाया महिला किसान दिवस