छावला पुलिस ने पकड़ा एक शराब तस्कर, 4 पेटी अवैध शराब की बरामद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

छावला पुलिस ने पकड़ा एक शराब तस्कर, 4 पेटी अवैध शराब की बरामद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- छावला थाना पुलिस ने एक अवैध शराब की तस्करी करने वाला शराब तस्कर पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी से हरियाणा की मसालेदार शराब की 4 पेटी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी की कार भी जब्त कर ली है।
द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि छावला थाना एसएचओ ज्ञानेन्द्र राणा छावला क्षेत्र में अपराधों को रोकने के लिए काफी सूझबूझ से काम कर रहे है। शनिवार को गश्त केा दौरान जब सिपाही सोहन सिंह व हिमांक प्रेरणा बस्ती के पास गश्त कर रहे थे तो उन्होने देखा कि एक ऐसंट कार काफी तेज स्पीड से आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया। लेकिन चालक गाड़ी रोकने की बजाये वहां से भागने लगा तो सिपाहियों ने सतर्कता से काम करते हुए आरोपी का पीछा कर उसे दबोच लिया। कार की तलाशी के दौरान पुलिस को 4 पेटी देसी अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी दरियापुर, जाफरपुर दिल्ली को पकड़ लिया। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि आरोपी पर पहले से शराब तस्करी के 6 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि जबकि कार आकाश निवासी अशोक मोहल्ला भूतों वाली गली नांगलोई के नाम पर पंजिकृत है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox