नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मथुरा/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- यूपी के मथुरा जनपद में कोरोना महामारी के चलते प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री राहत कोष पीएम केयर फंड में फर्जी चेक जारी करने वाले भाजपा और सपा नेताओं के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री राहत कोष में झूठी वाहावाही लूटने के चक्कर में फर्जी चेक जारी करने वाले भाजपा और सपा नेताओं के खिलाफ उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में उपजिलाधिकारी ने तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।
यहां बता दें कि बीते दिनों कोरोना महामारी के नाम पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री राहत कोष चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने 4 लाख की राशि के जारी किए थे। जानकारी के मुताबिक अब बीजेपी के 1 सपा के 2 नेताओं के खिलाफ उप जिलाधिकारी द्वारा मथुरा कोतवाली में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया। पुलिस के अनुसार समाजवादी पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक गौड़ व सपा की यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव गौतम और भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी के सदस्य राजकुमार रावत ने वाहवाही लूटने के लिए 4 लाख के चेक जारी कर दिए थे। जो बाद में बैंक से क्लीयर नही हो पाये। कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि इन सभी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच कराई जाएगी। उसके बाद अपेक्षित कार्रवाई की जाएगी। कोरोना महामरी के खिलाफ लड़ने के लिए पीएम और सीएम रिलीफ फंड बनाया गया है। जिसके तहत कई बड़े उद्योगपतियों व सेलीब्रिटीज ने करोड़ों रुपए दान में दिए हैं। वहीं कई नेताओं ने भी सीएम फंड में आर्थिक सहायता की है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा की सुप्रीमो मायावती ने पार्टी विधायकों से जरूरतमंदों की मदद के लिए एक-एक करोड़ रुपए देने को कहा था इसके साथ ही अपने जरूरतमंद पड़ोसियों की मदद करने को भी कहा था। जिसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने मायावती को धन्यवाद भी किया था।


More Stories
जीवनशैली रोगों से निपटने के लिए एकीकृत चिकित्सा प्रणाली पर जोर
महाकुंभ से चर्चा में आए ‘आईआईटी बाबा’ ने रचाई शादी
उत्तम नगर डबल मर्डर केस का खुलासा: बेटे ने पिता और चाचा की ली जान
पुलिस थानों में CCTV लगाने पर केंद्र सरकार को दो हफ्ते की मोहलत
नजफगढ़ में भाजपा स्थापना दिवस पर भव्य स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान कार्यक्रम
शेयर बाजार में गिरावट का झटका, सेंसेक्स 800 अंक टूटा