BSP होगी INDIA गठबंधन में शामिल?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

BSP होगी INDIA गठबंधन में शामिल?

मानसी शर्मा / – मायावती की पार्टी (BSP) ने INDIA गठबंधन में शामिल होने के लिए बड़ी शर्त रख दी है। शर्त के अनुसार मायवती विपक्ष के साथ तभी मिलेंगी जब उनकी शर्त मंजूर की जाएगी। (BSP) पार्टी के मुताबिक अगर आगामी लोकसभा चुनाव में मायावती (Mayawati) को पीएम(PM) उम्मीदवार के रूप में पेश किया जातो है, तो बीएसपी (BSP) इंडिया ब्लॉक में शामिल हो सकती है।

सत्ता छीनने के लिए काफी-मलूक नागर
दरअसल, बिजनौर से बसपा सांसद मलूक नागर ने कहा कि मायावती को पीएम उम्मीदवार के रूप में पेश करके, इंड‍िया गठबंधन आगामी LOK SABHA चुनाव में बीजेपी को लगातार तीसरी बार जीतने से रोक सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि, “गठबंधन के लिए जीत का फॉर्मूला स्पष्ट है। अगर बसपा गठबंधन में शामिल होती है ,तो वोट प्रतिशत 50 फीसदी से ऊपर चला जाएगा। जो बीजेपी (BJP) से सत्ता छीनने के लिए काफी है। और ”मायावती को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने से भगवा ब्रिगेड द्वारा लुभाए गए दलित मतदाता भी वापस आ जाएंगे.”

कांग्रेस को इस बात के लिए मायवती से माफी मांगनी चाहिए
साथ ही बसपा(BSP) प्रमुख के करीबी सहयोगी नागर ने कहा कि, मायावती देश की सबसे बड़ी दलित नेता हैं और सभी राज्यों में उनका समर्थन किया जाता है। लेकिन “कांग्रेस को 2018 के विधानसभा चुनावों के बाद मध्यप्रदेश और राजस्थान में बसपा विधायकों को हटाने के लिए भी माफी मांगनी चाहिए। वहीं आपकों बता दें,कि नागर का बयान यूपीसीसी अध्यक्ष अजय राय के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था, “देश में मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य और दलितों की स्थिति को देखते हुए, बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती को गंभीरता से इंड‍िया गठबंधन में शामिल होने पर विचार करना चाहिए.”

समाजवादी पार्टी ने की थी विरोध
गौरतलब है कि इससे पहले समाजवादी पार्टी (SP) ने कथित तौर पर बहुजन समाज पार्टी को इंडिया ब्लॉक में शामिल करने के कदम का विरोध किया था। हालांकि तब मायावती ने कहा था कि, “बसपा सहित उन पार्टियों पर अनावश्यक टिप्पणी करना किसी के लिए अनुचित है, जो विपक्षी गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं.”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox