नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- हाल ही में आम आदमी पार्टी में आये नजफगढ़ के तेज तर्रार नेता व समाज सेवी मास्टर मनजीत सिंह ने कहा कि भाजपा की सत्ता की भूख इतनी बढ़ गई है कि वह पश्चिमी बंगाल में सत्ता के लिए रोजाना नये-नये खेल खेल रही है और जनता का पैसा नेताओं की सुरक्षा पर लुटा रही हैं। पश्चिमी बंगाल चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा भाजपा नेताओं व भाजपा के समर्थनकर्ताओं को जिस तरह से जेड प्लस सुरक्षा के नाम पर देश का पैसा लुटाया जा रहा है उसे लेकर लोग अब सवाल उठा रहे है और इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के नेता मनजीत सिंह ने भाजपा से सवाल किया है कि भाजपा देश के अन्नदाता को तो सुरक्षा व गांरटी दे नही पा रही बल्कि सत्ता के लिए अब तो आम नेताओं व विधायकों को सुरक्षा देने में लगी है। अगर भाजपा की यही मनोदशा रही तो फिर देश का पैसा विकास में लगने की बजाये आम भाजपा नेताओं की सुरक्षा में ही खर्च हो जायेगा।
एक तरफ दिल्ली के सीमाओं पर किसान की गर्जना और दूसरी तरफ किसान आंदोलन से गड़बड़ाती देश की अर्थ व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मास्टर मनजीत सिंह ने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को आम आदमी का परेशानी व दर्द दिखाई नही दे रहा उन्हंे सिर्फ सत्ता की भूख दिखाई दे रही है। जिस तरह से सत्ता के लिए देश का माहौल बिगाड़ा जा रहा है उसे आज पूरे देश की जनता देख रही है और पश्चिमी बंगाल में सत्ता के लिए तो भाजपा पूरी तरह से खेल खेल रही है। लोगों की चिंता छोड़ कर भाजपा जनता का पैसा नेताओं की सुरक्षा में जिस तरह से लुटा रही है उससे यही लगता है कि भाजपा को सिर्फ सत्ता की भूख है जनता से उसका कोई लेना देना नही है। उन्होने कहा कि पश्चिमी बंगाल में भाजपा यह जताने की कोशिश कर रही है कि ममता के राज में वहां कोई विकास नही हुआ बल्कि विनाश हुआ है। भाजपा लोगांे को धर्म के नाम पर बांट रही है। समर्थन देने वालों को जेड प्लस सुरक्षा रेवड़ी की तरह बांट रही है जबकि आम आदमी कोरोना काल में काफी परेशानी से गुजर रहा है। फिर भी भाजपा लोगों की मदद करने की बजाये राजनीति कर रही है जो ठीक नही है। केंद्र सरकार को अपने नेताओं को जेड प्लस सुरक्षा देने पर जो जनता का पैसा लुटा रही है उसे किसानों पर खर्च करे, अर्ध सैनिकों को पेंशन दे ताकि वो और हिम्मत से देश सेवा में जुटे रहें। और देश सुरक्षित रहे।


More Stories
बुराड़ी में पुलिस की सतर्कता से दो शातिर चोर गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद
गुलाबी बाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो कुख्यात झपटमार गिरफ्तार, सोने की चेन और चोरी की बाइक बरामद
श्री हंस सत्संग भवन में लगा रक्तदान शिविर, दर्जनों लोगों ने किया महादान
हाईकोर्ट ने शराब घोटाले में 23 आरोपियों से मांगा जवाब, केजरीवाल भी शामिल
शेयर बाजार में हड़कंप, निवेशकों के 12 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति डूबी
परिवार में शोक, फिर भी टीम के लिए खेले ईशान किशन, जीत के बाद बताई भावुक कहानी