बाबा हरिदास नगर पुलिस ने पकड़ा एक अवैध शराब तस्कर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बाबा हरिदास नगर पुलिस ने पकड़ा एक अवैध शराब तस्कर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने रोहतक से आश्रम के लिए सप्लाई के लिए ले जा रही अवैध शराब की 25 पेटियों के साथ एक अवैध शराब तस्कर को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी की रिट्ज कार को भी जप्त कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि उससे शराब लेने वालों का पता लग सके।
द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि बाबा हरिदास नगर थाने के ईआरवी स्टाफ ने गश्त के दौरान मित्राउ ढांसा रोड़ पर एक तस्कर को पकड़ा है। पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर एसएचओ जगतार सिंह ने एसीपी जोगेन्द्र सिंह जून के निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए एएसआई सतपाल व होम गाड्र्स के जवाना अजय ने आरोपी को पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी प्रदीप पुत्र रामदीया निवासी कलानौर रोहतक का रहने वाला है और वह रोहतक से आश्रम दिल्ली में अवैध शराब की सप्लाई करता था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि कोरोना काल मे ंकाम धंधे चैपट हो जाने के कारण उसने शराब सप्लाई का काम शुरू किया था। पुलिस ने बताया की ईआरवी स्टाफ ने करीब दो किलोमीटर तक आरोपी का पीछा कर उसे खैरा मोड़ के पास आकर पकड़ा। पुलिस ने तलाशी में आरोपी से 25 पेटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि वह किसे शराब सप्लाई करता था उन लोगों का नाम सामने आ सके।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox