नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने एक खतरनाक अपराधी को देसी पिस्टल के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी से पिस्टल् के साथ-साथ एक जिंदा कारतूस भी बरामद किये है। आरोपी थाने का सक्रिय बीसी भी बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि बाबा हरिदास नगर थाने के हवलदार समय, सिपाही जसवंत और रविन्द्र जब जयविहार गंदा नाला के पास गश्त कर रहे थे तो उन्हे एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस को देखकर अपराधी भागने लगा तो पुलिस ने उसका पीछा कर उसे दबौच लिया। पुलिस ने पहले उससे पूछताछ की और फिर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक देसी पिस्टल व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी की पहचान राहुल उर्फ जोगी पुत्र जोगेन्द्र निवासी हीरा पार्क नजफगढ़ के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बाबा हरिदास नगर थाने का सक्रिय बीसी भी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले से 20 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।


More Stories
बुराड़ी में पुलिस की सतर्कता से दो शातिर चोर गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद
गुलाबी बाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो कुख्यात झपटमार गिरफ्तार, सोने की चेन और चोरी की बाइक बरामद
श्री हंस सत्संग भवन में लगा रक्तदान शिविर, दर्जनों लोगों ने किया महादान
भारत की जीत पर शोएब अख्तर का विवादित रिएक्शन, फैंस हुए नाराज
हाईकोर्ट ने शराब घोटाले में 23 आरोपियों से मांगा जवाब, केजरीवाल भी शामिल
परिवार में शोक, फिर भी टीम के लिए खेले ईशान किशन, जीत के बाद बताई भावुक कहानी