नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बाबा हरिदास नगर पुलिस के गश्ती दल ने खैरा मोड़ पर एक टोयटा कैमरी कार में सप्लाई के लिए ले जाई जा रही 35 कार्टन अवैध शराब पकड़ी है। आरोपी को पुलिस टीम ने करीब एक किलोमीटर पीछा कर दबौचा है।
पुलिस के अनुसार बाबा हरिदासनगर थाना पुलिस के एसआई जयविन्द्र व सिपाही संजीत जब खैरा मोड़ पर गश्त कर रहे थे तो उन्हे खैरा की तरफ से एक तेज गति से कार आती दिखाई दी। जिसपर उन्होने उसको रूकने का इशारा किया। लेकिन चालक ने पुलिस को देखकर कार की गति बढ़ा दी और भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने करीब एक किलोमीटर तक आरोपी का पीछा किया और उसे पकड़ने में सफलता प्राप्त की। जांच के दौरान पुलिस ने पाया की टोयटा कैमरी कार में अवैध शराब भरी है जिसकी सूचना थानाध्यक्ष जगतार सिंह व एसीपी विजय सिंह को दी गई। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया कार की तलाशी में पुलिस को 35 कार्टन अवैध शराब मिली। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान प्रवेश उर्फ गोलू पंडित पुत्र सतबीर कौशिक निवासी गांव दातापुर, सांपला हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि वह धर्मेन्द्र पुत्र करतार सिंह निवासी बहादुरगढ़ के लिए हरियाणा से अवैध शराब लाकर दिल्ली में सप्लाई करता था। पुलिस धर्मेंन्द्र की तलाश में भी जुट गई है।


More Stories
नोएडा में बेकाबू हुआ मजदूरों का गुस्सा, कई गाड़ियों में आगजनी
आरजेएस पीबीएच का 538वां राष्ट्रीय वेबिनार संपन्न
अंतरराज्यीय ऑटो-लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश, 6 बाइक बरामद
द्वारका जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
250 CCTV खंगालकर चेन स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
सेल्फी बनी जानलेवा: नजफगढ़ के युवक की पहाड़ी से गिरकर हालत गंभीर