
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिला के बाबा हरिदास नगर थाने की पुलिस टीम के 2016 से फरार एक घोषित अपराधी हत्थे चढ़ा है। साल 2016 में कोर्ट ने इसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस अपराधी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की।
इस संबंध में द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि बाबा हरिदास नगर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान जगदीप के रूप में हुई है। डीसीपी के अनुसार, द्वारका जिला पुलिस फरार और घोषित अपराधियों की धरपकड़ का अभियान चला रही है। इसी कड़ी ने बाबा हरिदास नगर पुलिस को इस बदमाश के बारे में सूचना मिली, जिसके बाद बाबा हरिदास नगर थाना एसएचओ की देखरेख में हेड कॉन्स्टेबल समय और कॉन्स्टेबल राजदीप की टीम ने इसके ठिकाने पर छापेमारी कर इसे गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, बाबा हरिदास नगर पुलिस को एक्साइज एक्ट के मामले में इस बदमाश की तलाश थी, लेकिन जब यह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया तो 29 जुलाई 2016 को द्वारका कोर्ट द्वारा इस से भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। जिसके बाद अब पुलिस ने इसे पकड़ने में कामयाबी पाई है।





More Stories
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के 44 कैडेट्स ने NDA की लिखित परीक्षा में मारी बाजी
दिल्ली में अंतरराज्यीय ट्रक चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त