APPLE को लगा तगड़ा झटका, यूरोपीय संघ ने कंपनी पर लगाया 1.8 बिलियन यूरो का जुर्माना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

APPLE को लगा तगड़ा झटका, यूरोपीय संघ ने कंपनी पर लगाया 1.8 बिलियन यूरो का जुर्माना

मानसी शर्मा / –  दिग्गज टेक कंपनी एप्पल को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, यूरोपीय संघ ने एप्पल पर 1.8 बिलियन यूरो यानी की करीब 1.95 बिलियन डॉलर का जुर्माना है। अगर भारतीय रुपयों में देखा जाए तो ये रकम 16,168करोड़ रुपये से ज्यादा होती है। कंपनी पर ये जुर्माना इसलिए लगाया गया है क्योंकि एक जांच में ये बात निकल के आई है कि स्पॉटिफाई जैसी म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस से उनकी कंप्टीशन काफी सीमित थी।

यूरोपियन कंप्टीशन कमिशनर, मार्ग्रेथ वेस्टेगर ने अपने बयान में कहा है कि छोटा जुर्माना पार्किंग जुर्माने के बराबर से ज्यादा कुछ नहीं होगा जबकि 1.8बिलियन यूरो का डिजाइन इसलिए तैयार किया गया है जिससे दोबारा एप्पल या उनकी जैसी कंपनी ऐसी चीजों को ना दोहराए।

‘नियमों से ग्राहकों को हुआ नुकसान’

मार्ग्रेथ वेस्टेगर ने कहा, “मुझे लगता है कि यह देखना काफी महत्वपूर्ण है कि अगर कोई प्रभावशाली कंपनी कुछ अवैध करती है, तो उसे दंडित किया जाएगा। हम ऐसे मामलों में अपना संकल्प दिखाना चाहते हैं।” मार्ग्रेथ वेस्टेगर ने आगे कहा कि, “एप्पल की इन प्रतिस्पर्धा-विरोधी नियमों के कारण आम लोगों को म्यूज़िक स्ट्रीमिंग सर्विस के लिए जरूरत से ज्यादा पैसों का भुगतान करना पड़ा।” उन्होंने कहा, “एप्पल के नियमों से ग्राहकों को नुकसान हुआ।

4 गुना ज्यादा है जुर्माना

महत्वपूर्ण जानकारी को रोक दिया गया ताकि ग्राहक सभी जानकारियों के साथ उपयोग न कर सकें या सूचित विकल्प न चुन सकें। इसी वजह से कुछ ग्राहकों ने अधिक भुगतान किया होगा क्योंकि उन्हें पता नहीं था कि ऐप के बाहर सदस्यता लेने पर उन्हें कम भुगतान करना पड़ सकता है।” उन्होंने कहा कि यह जुर्माना एप्पल के वैश्विक कारोबार का 0.5% हिस्सा है। दरअसल, एप्पल पर जो जुर्माना लगाया गया है कि वो उम्मीद के अनुसार 4 गुना ज्यादा है, क्योंकि यूरोपिय संघ यह दिखाने का प्रयास करता है कि वह उन टेक कंपनियों पर कड़ी कार्रवाई करेगा जो ऑनलाइन सर्विस के लिए बाजार में अपनी अच्छी स्थिति होने का दुरुपयोग करते हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox