बहादुरगढ़ में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज, संख्या हुई 87

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बहादुरगढ़ में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज, संख्या हुई 87

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/नई दिल्ली/सिद्धार्थ राव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जिले में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या तो रूक गई है। प्रशासन ने काफी हद तक इससे नियन्त्रण में कर लिया है जिसके चलते लोगों ने राहत की सांस ली है। लेकिन फिर भी बहादुरगढ़ में एक और व्यक्ति कोरोना पाॅजिटिव मिला है जिसकारण प्रशासन की चिंता फिर बढ़ गई है। इस केस के बाद बहादुरगढ़ में कोरोना रोगियों की संख्या बढ़कर अब 87 पर पंहुच गई है।

इस संबंध में जानकारी देंते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि जो व्यक्ति मिला है वह कैंसर से पिडित है और दिल्ली के एक अस्पताल में ईलाज चल रहा है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या का आंकड़ा बढकर 87 पर पहुंच चुका है। लेकिन इनमें से 25 मरीज ठीक हो कर घर भी लौट आए हैं और एक्टिव कोरोना मरीज 63 रह गए हैं। जिनमें से कई अन्य मरीजों के स्वास्थ्य में भी बड़ा सुधार बताया जा रहा है और उनके जल्द ठीक होकर घर लौटने की संभावना व्यक्त की जा रही है। जिले में पिछले दिनों कोरोना मीटर एक बार तेजी से उछाल खाने लगा था, जिससे लोगों की चिंता भी बढने लगी थी। लेकिन अब धीरे-धीरे कोरोना की रफ्तार कम हो रही है। जो आमजन को राहत देने वाले खबर है। अभी तक झज्जर जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 3633 लोगों के सैंपल लेकर लैब में भेजे गए हैं। जिनमें से 3488 लोगों के सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं और 87 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। इन्हीं पॉजिटिव 87 केसों में से 25 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं। फिलहाल कोरोना के एक्टिव पॉजिटिव केस 63 रह गए हैं। जिनमें से 2 को घरों में ही आइसोलेट किया गया है और 61 लोगों को पीजीआईएमएस रोहतक में एडमिट कराया गया है। शुक्रवार को बहादुरगढ़ के धर्म विहार में कैंसर से पीडित व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। बताया जाता है कि कोरोना पॉजिटिव मिले कैंसर से पीडित का ईलाज दिल्ली के एक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। जिसका 13 मई को निजी हॉस्पिटल दिल्ली में कोरोना टेस्ट करवाया था। जो पॉजिटिव मिला है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox