
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना के संकट काल में आखिर दिल्ली पुलिस का वो मानवीय रूप निकल कर सामने आया जिसकी किसी ने कभी कल्पना भी नही की थी। दिल्ली पुलिस दिल की पुलिस के नारे को चरित्रार्थ करते हुए दिल से मानवता की सेवा में जुटी है। वहीं नजफगढ़ थाना पुलिस ने तो मानो मानव सेवा को ही अपना ध्येय बना लिया है। दरअसल लाॅक डाउन की शुरूआत से नजफगढ़ थाने में पुलिसकर्मियों के सहयोग से चल रहा भंडारा अब पूरे देश में चर्चा का विषय बनता जा रहा है। जिसके चलते बड़े-बड़े अधिकारी व सेलिब्रिटी भी नजफगढ़ थाने का रूख कर रहे है और यहां आकर न केवल अपना सहयोग दे रहे है बल्कि काम में हाथ बंटा रहे है।
दरअसल लाॅक डाउन की शुरूआत से ही नजफगढ़ थाना पुलिसकर्मियों ने मजदूरों का पलायन रोकने व गरीबों तथा जरूरतमंदों को भोजन व दूसरी सामग्री उपलब्ध कराने के लिए कमर कस ली थी। पुलिस कर्मियों ने स्वयं के सहयोग से नजफगढ़ थाना परिसर में भंडारे का आयोजन आरंभ किया और इसमें महिला पुलिसकर्मियों ने श्रमदान के तहत खाना बनाने की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली। इसी तरह सभी अधिकारियों व कर्मियों ने अपना-अपना काम बांट लिया जिसका नतीजा यह निकला कि लाॅक डाउन के 55 दिन बाद भी नजफगढ़ थाने का भंडारा लगातार जारी है। रोजाना यहां करीब 2500 से 3000 गरीबों व जरूरत मंदों को पूरे सम्मान के साथ खाना वितरित किया जाता है। भोजन वितरण के दौरान बच्चों दूध व मरीजो को दवाईयां दी जाती है। इसके साथ अब थाने में मास्क व सैनिटाइजर भी पुलिस ने बांटने आरंभ कर दिये है। जिनको पुलिस टीम द्वारा ही तैयार किया जा रहा है।
इतना ही नही जो पुलिस कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटती है वही पुलिस सेवा के मामले में दयावान के रूप में लोगों की सेवा में भी जुटी है। जिसे लेकर आज द्वारका डीसीपी एंटो अलफोंस के नेतृत्व में नजफगढ़ थाना पुलिस दिन पर दिन नया इतिहास रच रही है। जिसे देखते हुए पुलिस के बड़े-बड़े अधिकारी, जज, मंत्री, पार्षद, विधायक के साथ-साथ सेलिब्रिटी भी नजफगढ़ थाने का रूख कर रहे है और थाने में आकर थाना कर्मियों का हौंसला तो बढ़ा ही रही है साथ ही अपना श्रमदान भी कर रहे है। इस भंडारें में आकर सेलिब्रिटी गर्व का अनुभव कर रहे है। स्वयं देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भी नजफगढ़ थाने के भंडारे की चर्चा अपने मन की बात अकाउंट पर ट्वीट कर कर चुके हैं। जिसके बाद से तो यहां आने वालों का तांता सा ही लग गया है। रोजाना कोई न कोई सेलिब्रिटी और सामाजिक संस्थाऐं अब आगे आकर पुलिसकर्मियों की हौंसला अफजाई के लिए उन्हे सम्मानित करने के साथ-साथ अपना पूरा सहयोग भी दे रही है। थाने के एसीपी विजय सिंह यादव व एसएचओ सुनील मित्तल का कहना है कि थाने में भंडारे के दौरान पूरी साफ-सफाई का ध्यान रखा जाता है। भोजन में इम्यूनिटी बढ़ाने वाले मसालों का प्रयोग किया जाता है। गरीबों को मिठे में मेवे डालकर देशी घी का हलवा खिलाया जाता है। साथ ही सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का मतलब व मास्क तथा सैनिटाइजर के प्रयोग की महता भी पुलिस अधिकारियों व कर्मियों द्वारा लगातार समझाई जा रही है। उन्होने कहा कि हमने तो अच्छी कोशिश के लिए एक शुरूआत की थी लेकिन अब यह शुरूआत एक कारवां का रूप ले चुकी है। उन्होने कहा कि पुलिस कर्मियों में इस भंडारे को लेकर इतना जुनुन है कि उन्होने इसे अपनी इज्जत का सवाल बना लिया है। उनका कहना है कि अब ये भंडारा नही रूकेगा चाहे हमे अपनी सारी तनख्वाह ही इसमें क्यों न लगानी पड़े लेकिन लोगों की सेवा लाॅक डाउन तक लगातार जारी रहेगी।





More Stories
ऋषिकेश में राज्य आन्दोलनकारियों की चेतावनी, 9 नवंबर के बाद अब राज्य में यूथ ब्रिगेड के साथ जिलेवार जन आंदोलन होगा
दुर्गापूजा महोत्सव पर्व पर सुल्तानपुर में अंकुरण के निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ
मुकदमे से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की टीम ने नांगलोई से दबोचा
यमुना के बहाने सियासी घमासान: अमित शाह का ऐलान- ‘अगले 30 साल तक नहीं आने वाली विपक्ष की सरकार’
CM धामी ने किया गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ
कोटद्वार से लापता युवती जम्मू रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद