एलियंस पर फिर छिड़ी बहस, हकीकत में हैं एलियंस!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एलियंस पर फिर छिड़ी बहस, हकीकत में हैं एलियंस!

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- ब्रह्मांड में एलियंस की मौजूदगी को लेकर एकबार फिर बहस छिड़ गई है। इसका सबसे बड़ा कारण है इस्राइल के अंतरिक्ष सुरक्षा प्रोग्राम के पूर्व प्रमुख हाइम इशेद को वो खुलासा जिसमें उन्होने एलियंस की मौजूदगी पर कहा है कि हां वास्तव में एलियंस का वजूद है। उन्होंने दावा किया है कि एलियंस वास्तव में मौजूद हैं और अमेरिका के अलावा इस्राइल के साथ गुप्त रूप से संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि एलियंस अभी शांत हैं क्योंकि मानवता तैयार नहीं है।

एलियंस का गेलेक्टिक फेडरेशन
हाइम इशेद 30 साल तक इस्राइल के अंतरिक्ष सुरक्षा प्रोग्राम से जुड़े हुए थे और अब रिटायर्ड हो चुके हैं। हाइम ने बताया कि उनका एक गेलेक्टिक फेडरेशन नाम का संगठन है, जिसने वॉशिंगटन के साथ एक गुप्त संधि के तहत मंगल गृह पर एक अंडरग्राउंड स्पेस बेस तैयार किया है। इसके तहत अंतरिक्ष यात्री और एलियंस एक साथ फेडरेशन की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं।

इसलिए बना हुआ एलियंस का अस्तित्व रहस्य
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हाइम ने इस्राइली अखबार को बताया कि अमेरिका और इस्राइल लंबे समय से एलियंस के साथ काम कर रहे हैं लेकिन उनका अस्तित्व इसलिए रहस्य बना हुआ है क्योंकि मानवता अभी तैयार नहीं है। उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष का अपना गेलेक्टिक फेडरेशन नाम का संगठन भी है।

एलियंस को लेकर खुलासा करने वाले थे ट्रंप
हाइम इशेद ने इस्राइल अंतरिक्ष सुरक्षा प्रोग्राम के साथ 1981-2010 तक काम किया। उन्होंने बताया कि निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एलियंस की मौजूदगी का खुलासा करने वाले थे। हालांकि गेलेक्टिक फेडरेशन में मौजूद एलियंस ने उन्हें ऐसा करने से रोका। वे किसी तरह का सामूहिक उन्माद पैदा नहीं करना चाहते थे।

अमेरिका और एलियंस के बीच समझौता
हाइम इशेद ने दावा किया कि वह एलियंस के अस्तित्व की पुष्टि कर सकते हैं। वे लंबे समय से हमारे साथ संपर्क में हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि एलियंस और अमेरिकी सरकार के बीच एक एग्रीमेंट भी है। वो प्रयोग कर रहे हैं और हम पर राज करना चाहते हैं।

कामकाज गुप्त रखने का समझौता
उनका कहना है कि एलियंस ने अपने कामकाजों को गुप्त रखने के लिए एक समझौता किया है। एलियंस मानवता के विकसित होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं और वो चाहते हैं कि इंसान पहले एक ऐसी अवस्था में पहुंच जाए जहां आमतौर पर स्पेस और स्पेसशिप की समझ इंसानों को हो जाए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox