एएटीएस द्वारका ने पकड़े दो कुख्यात स्नेचर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एएटीएस द्वारका ने पकड़े दो कुख्यात स्नेचर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- एएटीएस द्वारका टीम ने जिले में स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले दो कुख्यात स्नेचरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम ने आरोपियों को विपिन गार्डन से पकड़ा है जब दोनो स्नेचर लूट के लिए नया टारगेट ढूंढ रहे थे। पुलिस ने आरोपियों से एक चोरी की स्कूटी व स्नेच किये गये 4 मंहगे मोबाईल फोन बरामद किये है। पुलिस ने पूछताछ में तीन मामले सुलझाने का भी दावा किया है।
डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा ने बताया कि 11 सिंतबर को एक लड़का एस ब्लाॅक मोहन गार्डन में अपने फोन में कुछ देख रहा था तभी वहां काले रंग की स्कूटी पर दो लोग आये और उससे बालाजी चैक जाने का रास्ता पूछा लेकिन जाते वक्त वह उसके फोन को झपटकर फरार हो गये जब तक उसने शोर मचाया तब तक आरोपी काफी दूर निकल गये थे। इस पर उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। एसीपी आॅपरेशन विजय सिंह ने इस मामले में एएटीएस इंचार्ज रामकिशन के साथ एक टीम जिसमें एएसआई विनोद यादव, विनोद कुमार व रणधीर, हवलदार जितेन्द्र सिंह, जगत सिंह व विजय सिंह, सिपाही सोनू व मनीष को यह जिम्मेदारी सौंपी। टीम ने क्षेत्र के सीसीटीवी व खबरियों से पूछताछ की तथा काले रंग की स्कूटी के बारे में भी पता किया। काफी जांच के बाद पुलिस को सूचना मिली की विपिन गार्डन में आरोपी आकाश व पंकज काले रंग की स्कूटी पर नई वारदात के लिए घूम रहे हैं। पुलिस ने तुंरत कार्यवाही करते हुए अपना जाल बिछाया और बंसल स्टाॅक के पास उत्तमनगर-नजफगढ़ मार्ग पर शाम को आरोपी आते दिखाई दिये। पुलिस ने उन्हे रूकने का इशारा किया तो वो भागने लगे लेकिन पुलिस ने उन्हे काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने सब बता दिया। पुलिस ने शिकायतकर्ता का फोन भी आरोपियों से बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पंकज कुमार पुत्र रामवीर सिंह निवासी मंशा राम पार्क उत्तमनगर व आकाश शर्मा पुत्र कृष्ण पाल विासी नवादा गांव उत्तमनगर के रहने वाले है। और दोनो ही ऐश की जिंदगी जिने के शौकीन है। दोनो पहले उत्तमनगर-नजफगढ़ रोड़ पर ई-रिक्शा चलाते थे। लेकिन फिर अपराध की दुनिया में आ गये। आरोपी पंकज कई मामलों में जेल जा चुका है और जेल से छूटते ही फिर अपराध करने लगता है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नजफगढ़ थाने में मामला दर्ज कर उन्हे कोर्ट में पेश कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ में तीन मामले सुलझाने का दावा किया हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox