सराय रोहिल्ला पुलिस ने किया वाहन चोरी में लिप्त संभल गैंग का पर्दाफाश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सराय रोहिल्ला पुलिस ने किया वाहन चोरी में लिप्त संभल गैंग का पर्दाफाश

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नाॅर्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नाॅर्थ जिला की सराय रोहिल्ला पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए वाहन चोरी में लिप्त संभल गैंग का पर्दाफाश करतें हुए तीन खतरनाक अपराधियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों से भारी मात्रा में वाहन बरामद किये हैं। पुलिस ने एक ट्रक, दो कार, सात मोटरसाईकिल व एक स्कूटी की बरामद की है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी नाॅर्थ जिला अंटो अलफोंस ने बताया कि 27 सिंतबर को सराय रोहिल्ला थाने में एक आईसर ट्रक चोरी होने की शिकायत आई थी। थाना पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्यवाही करते हुए एसएचओ लोकेन्द्र सिंह व एसीपी राकेश कुमार त्यागी ने एसआई पंकज ठाकरानख् हवलदार संदीप, सिपाही आशीष व प्रदीप को इस मामले को सुलझाने की जिम्मेदारी सौंपी। टीम ने सीसीटीवी जांच में पाया कि यह मामला वाहन चोर गिरोह से जुड़ा है क्योंकि इसमे चोरी के समय एक होंडा कार भी आई थी। पुलिस ने जब कार की आरसी जांची तो पता चला की गाड़ी उबेद पुत्र अनीश निवासी न्यू मुस्तफाबाद दिल्ली के नाम से पंजीकृत है। पुलिस ने उबेद की लोकेशन देखी तो पता चला की वह इस समय हलदवानी में है। पुलिस को पता चला की इस कार को उबेद का भाई उबेश चलाता है। जोकि कई वाहन चोरी के मामलों में लिप्त रहा है। पुलिस ने जांच में पाया कि उबेश इस घटना के बाद अपने गांव संभल चला गया है। पुलिस ने उबेश के फोन से पुलिस ने उसकी पोजिशन का पता लगाया और उसे पकड़ लिया। उबेश से पूछताछ में पता चला कि दानिश और जमशेद भी इस मामले में उसके सहयोगी है। पुलिस ने उनको भी पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपियों से शिकायत वाली आयशर गाड़ी, दो बाईक, एक स्कूटी व एक कार बरामद कर ली। पुछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपियों से चोरी किये गये कई और वाहन गांव रसूलपुर अमरोहा के रिसिवर सेबरामद किये। पुलिस ने रिसिवर से पांच वाहन जब्त किये। पुलिस रिसिवर से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी उबेश उर्फ अनादिल पुत्र मोहम्मद अनीश निवासी न्यू मुस्तफाबाद दिल्ली, जमशेद पुत्र सफीर निवासी सैफ का सराय संभल यूपी तथा मोहम्मद दानिश पुत्र चिदा चैधरी निवासी महमूदपुर माफी मुरादाबाद यूपी को पकड़ा है जो संभल गैंग के नाम से एक वाहन चोरी का गिरोह चलाते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि और मामले सुलझ सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox