यूपी के पंचायत चुनाव में अपना दमखम दिखायेगी आम आदमी पार्टी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

यूपी के पंचायत चुनाव में अपना दमखम दिखायेगी आम आदमी पार्टी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/लखनऊ/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में सत्तासीन अरविंद केजरीवाल के नेतृ्त्व वाली आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में अपना दमखम दिखायेगी। दिल्ली में आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ये यूपी में पंचायत चुनाव लड़ने का एलान किया है। इसके लिए दलित समाज से आने वाले मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने डिप्टी स्पीकर राखी बिड़लान और विधायक सुरेंद्र कुमार को सह प्रभारी बनाया है। यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी पंचायत चुनाव में अपना दम खम आजमाना चाहती है।
बता दें कि आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह अगस्त से लगातार उत्तर प्रदेश का दौरा कर रहे हैं और पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं। राज्य सरकार ने उनके खिलाफ दर्जनों मुकदमे दायर कराए हैं। आप उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों के साथ 2022 के विधानसभा चुनावों में पदार्पण से पहले जमीनी परीक्षण करेगी। आप के अलावा उत्तर प्रदेश में उपचुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस भी जमीनी स्तर पर मजबूती चाहती है। प्रियंका गांधी वाड्रा को मिली कमान के बाद भी हाल में हुए उपचुनाव में कांग्रेस को कोई सफलता नहीं मिली। पार्टी की ओर से मिशन 2022 को लेकर संगठन की संरचना, मजबूती और अभियानों पर बल दिया जा रहा है हालांकि, पार्टी के दावों की परख अभी हाल में होने वाले पंचायत चुनाव में होने जा रही है। इसी में प्रियंका की तरफ से की गयी मेहनत का भी लिटमस टेस्ट हो जाएगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox