

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/ ब्यूरो, : राजधानी दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. बुधवार रात एक बार फिर डीटीसी की इलेक्ट्रिक बस आग का गोला बन गई. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में अंडरपास के पास चलती बस में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया. सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि, तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी. गनीमत रही कि घटना के समय बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था। इससे एक बड़ा हादसा टल गया.
दिल्ली के प्रीत विहार में DTC बस में अचानक लगी आग, बड़ा हादसा टल

दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार रात डीटीसी की इलेक्ट्रिक बस शास्त्री पार्क इलाके में अंडरपास के पास से गुजर रही थी. इसी दौरान अचानक बस में आग लग गई. बस में आग की लपटें उठती देखकर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल बस को रोक दिया. इसके बाद उसने बिना देरी किए दमकल विभाग को घटना की सूचना दी.

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया. उस समय तक आग पूरी बस में फैल चुकी थी. काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी. घटना के दौरान बस में कोई सवारी नहीं होने के कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

फिलहाल इलेक्ट्रिक बस में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस और दमकल अधिकारियों के अनुसार, आग लगने की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. बस में आग लगने की इस घटना ने एक बार फिर राजधानी में इलेक्ट्रिक बसों की सुरक्षा और आग से बचाव के इंतजामों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.





More Stories
सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की गोवर्धन पूजा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
दिवाली की रात दिल्ली में जगह-जगह आग की घटनाओं से मचा हड़कंप, संगम विहार से गीता कॉलोनी तक दमकल ने संभाला मोर्चा
दिल्ली के नजफगढ़ की गारमेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 22 दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
‘नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार…’ बस्तर में सुरक्षाबलों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दीवाली
कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में हुआ ‘दिल्ली की दिवाली-सबसे निराली, मिलकर मनाने वाली’ कार्यक्रम का आयोजन