
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ नई दिल्ली/ शिवकुमार यादव । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुराड़ी में प्रतिवर्ष 90,000 वाहनों की जांच की क्षमता वाले अत्याधुनिक स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। यह दिल्ली में 23 दिनों के भीतर शुरू किया गया दूसरा स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र है। इससे पहले 3 सितंबर को तेहखंड में ऐसे केंद्र का उद्घाटन किया गया था।

इस अवसर पर कहा गया कि आधुनिक तकनीक आधारित वाहन परीक्षण, सटीक जांच और बेहतर निगरानी से वाहनों की तकनीकी उपयुक्तता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। इससे सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों को भी गति मिलेगी।

कार्यक्रम में सांसद मनोज तिवारी, कैबिनेट सहयोगी डॉ. पंकज कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अधिकारियों के अनुसार, नई व्यवस्था से वाहनों की जांच प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने में सहायता मिलेगी।
इस हाईटेक स्टेशन पर आधुनिक तकनीक से वाहनों की फिटनेस और प्रदूषण की जांच की जाएगी





More Stories
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,
दहेज संबंधी मामले में सुनवाई से बच रहे एक घोषित अपराधी गिरफ्तार
अवैध शराब की अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
Asian Games : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता सोना, भारत के खाते में तीसरा गोल्ड
दिल्ली में 1800 लोगों को मकान खाली करने का आदेश, आली गांव में 8.48 एकड़ जमीन से हटेगा अवैध कब्जा