मिलोकिड्ज प्रीस्कूल एंड डेकेयर, अंबिका विहार के नन्हें बच्चों ने अपना पहला एनुअल डे “यूनोइया” धूमधाम से मनाया 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मिलोकिड्ज प्रीस्कूल एंड डेकेयर, अंबिका विहार के नन्हें बच्चों ने अपना पहला एनुअल डे “यूनोइया” धूमधाम से मनाया 

नई दिल्ली (वीके शर्मा)। अंबिका विहार, पश्चिम विहार स्थित मिलोकिड्ज प्रीस्कूल एंड डेकेयर के नन्हें बच्चों ने अपने पहले एनुअल डे “यूनोइया” के अवसर पर बहुत ही मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी अतिथियों और अभिभावकों का मन जीत लिया। मिलोकिड्ज स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती अंजू गोयल ने बताया कि एनुअल डे “यूनोइया” का उद्घाटन मुख्य अतिथि विपिन मंगला और श्रीमती सुमन मंगला ने अन्य विशिष्ट अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर मंगलध्वनी के साथ किया।

प्रिंसिपल श्रीमती अंजू गोयल ने बताया कि मात्र एक वर्ष के कार्यकाल में उनके स्कूल के नन्हें बच्चों ने अपने घर से बाहर मिलोकिड्ज में आकर बहुत सुंदर ढंग से स्कूली वातावरण को समझा और कुशल टीचर्स के मार्गदर्शन में खेलकूद के साथ साथ पढ़ना लिखना भी सीखा है।

एनुअल डे “यूनोइया” का मंच संचालन कुशलता के साथ संभालने वाली एंकर अर्पिता गोयल ने नन्हें स्कूली बच्चों से एक के बाद एक नृत्य और गायन के कार्यक्रम करवाकर सभी का दिल जीत लिया।

एनुअल डे “यूनोइया” में सम्मानित होने वाले उत्कृष्ट बच्चों में शामिल रहे: अवयान, अभय, सिया सिक्का, तनिष्का, धृति, गुणाक्षी, अविआ, वाँशी, अनन्तवीर, अथर्व गोयल, आरव, काशवी, सृष्टि, व्योम कुमार, ध्याना धवन आदि।

अनेकों रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से ओतप्रोत मिलोकिड्ज के एनुअल डे कार्यक्रम “यूनोइया” का सभी गणमान्य अतिथियों, मेहमानों, अभिभावकों, बच्चों ने जमकर आनंद उठाया।

अंत में मिलोकिड्ज स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती अंजू गोयल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अगले सत्र में स्कूल के बच्चों के लिए और ज्यादा उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के बाद सभी के लिए सुरुचिपूर्ण भोजन की व्यवस्था भी थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox