भारत की वैश्विक नीति को लेकर राहुल गांधी ने की मोदी की आलोचना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत की वैश्विक नीति को लेकर राहुल गांधी ने की मोदी की आलोचना

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- भारत की वैश्विक नीति को लेकर एक बार फिर राहुल गांधी मुखर हो गये है। हालांकि कोरोना काल के दौरान कई बार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सरकार पर तीखा हमला बोल चुके है लेकिन इस बार उन्होने कहा कि मोदी सरकार की वैश्विक नीति पूरी तरह से बिखरी हुई है और हर मामले में भारत विश्व में सम्मान खोता जा रहा है।
राहुल गांधी ने एक ट्वीट में एक न्यूज रिपोर्ट को संलग्न करते हुए कहा, भारत की वैश्विक रणनीति बिखरी हुई है। हम हर जगह पकड़ और सम्मान खो रहे हैं और भारत सरकार को कुछ पता ही नहीं कि उसे क्या करना है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान सरकार ने चाबाहार बंदरगाह से अफगानिस्तान सीमा से लगे जाहेदान तक खुद से एक रेल लाइन का निर्माण करने का निर्णय लिया है, क्योंकि भारत की ओर से फंडिंग और परियोजना शुरू करने में देरी हो रही है। भारत ने चाबाहार बंदरगाह से जाहेदान तक एक रेल लाइन निर्माण के लिए ईरान के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। राहुल गांधी हाल के दिनों में सरकार की काफी आलोचना कर रहे हैं और कई मुद्दों जैसे नोवल कोरोनावायरस महामारी की स्थिति से निपटने, लद्दाख में चीन के साथ गतिरोध और आर्थिक मुद्दों आदि को लेकर वह सरकार पर तीखे हमले कर रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox