महंगे सामानों की खरीद पर सवाल, सिंधिया ने BSNL मामले में शुरू कराई कार्रवाई

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महंगे सामानों की खरीद पर सवाल, सिंधिया ने BSNL मामले में शुरू कराई कार्रवाई

-अंडयरवियर और चप्पल की मांग -ज्योतिरादित्य सिधिंया ने जताई नाराजगी

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  बीएसएनएल के डायरेक्टर विवेक बंसल के प्रयागराज दौरे के लिए जारी वीआईपी प्रोटोकॉल को लेकर हंगामा खड़ा हो गया है। उनके नहाने से लिए अंडरवियर, तेल और कंघी जैसी चीजें जुटाने में 50कर्मचारियों को तैनात किया गया था। अब मामला सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने एक्शन लेते हुए उनका दौरा रद्द कर दिया है।

बीएसएनएल बोर्ड के निदेशक विवेक बंसल 25 और 26 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर प्रयागराज जाने वाले थे लेकिन दौरा रद्द कर दिया गया है। चौंकाने वाली बात ये है कि इस दौरे के लिए आधिकारिक आदेश जारी किया गया, वह हैरान करने वाला था। अधिकारियों को सौंपे गए काम का आदेश भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

अंडयरवियर और चप्पल की मांग
वायरल आदेश के अनुसार प्रयागराज पहुंचने पर बंसल के लिए संगम स्नान, नाव की सवारी, बड़े हनुमान के दर्शन पातालपुरी मंदिरों के दर्शन की व्यवस्था की जानी थी। हालांकि, सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि अधिकारियों को आदेश दिए गए थे कि तौलिया, अंडरगार्मेंट, चप्पल, कंघी, शीशा और बालों के तेल की व्यवस्था करें। इसके अलावा ड्राइ फ्रूट्स, फलों की टोकरी, शेविंग किट, टूथपेस्ट, शैंपू आदि का इंतजाम करने को कहा गया था।

ज्योतिरादित्य सिधिंया ने जताई नाराजगी
वहीं, बीएसएनल निदेशक वीआईपी व्यवस्था वाला आदेश सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कड़ी नाराजगी जताई है। सूत्रों के मुताबिक, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मामले को अस्वीकार्य करार देते हुए कार्रवाई के आदेश दिए हैं। वहीं, विवाद बढ़ने के बाद विवेक बंसल का प्रयागराज तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। इस वीआईपी कल्चर पर सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। वहीं, सरकार ने बीएसएनएल के निदेशक विवेक बंसल को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर जवाब मांगा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox