क्रिकेट/सिमरन मोरया/- टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की करारी हार का सामना करना पड़ा। अहमदाबाद में खेले गए इस मैच के बाद भारत की सेमीफाइनल की राह काफी कठिन हो गई है। ग्रुप-1 में भारत के साथ साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे शामिल हैं। इस हार के बाद भारत अंक तालिका में तीसरे स्थान पर खिसक गया है।
साउथ अफ्रीका ने बनाए 187 रन
पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 187 रन बनाए। डेविड मिलर ने 63 रन की अहम पारी खेली, जबकि डेवल्ड ब्रेविस ने तेज 45 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए, लेकिन बाकी गेंदबाज रन रोकने में नाकाम रहे।
भारतीय टीम की शुरुआत खराब
187 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और कोई भी बड़ी साझेदारी नहीं बन सकी। Marco Jansen ने चार विकेट लेकर भारतीय मध्यक्रम को तोड़ दिया। पूरी टीम 111 रन पर ऑलआउट हो गई। इस हार से भारत का नेट रन रेट भी -3.800 हो गया है, जो आगे की राह में बड़ी चुनौती बन सकता है।
सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी भारतीय टीम?
अब भारत के सामने करो या मरो की स्थिति है। अगर टीम इंडिया अपने बचे हुए दोनों मैच वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत लेती है, तो उसके चार अंक हो जाएंगे। अगर साउथ अफ्रीका भी अपने सभी मैच जीतती है, तो भारत और साउथ अफ्रीका दोनों सेमीफाइनल में पहुंच सकते हैं। लेकिन अगर साउथ अफ्रीका एक मैच हार जाती है और भारत दोनों मैच जीतता है, तो तीन टीमें चार-चार अंकों पर पहुंच सकती हैं। ऐसे में फैसला नेट रन रेट से होगा। वहीं अगर भारत सिर्फ एक ही मैच जीत पाता है, तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। टीम इंडिया का अभियान अब संतुलन पर टिका है और आगे की हर जीत बेहद अहम होगी।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस