फैंस के लिए राहत भरी खबर: T20 वर्ल्ड कप में भारत-पाक भिड़ंत पर संकट टला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

फैंस के लिए राहत भरी खबर: T20 वर्ल्ड कप में भारत-पाक भिड़ंत पर संकट टला

-क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी- राजीव शुक्ला

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला अब 15 फरवरी, 2026 को खेला जाएगा। ये मैच श्रीलंका के आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में होगा। इससे पहले इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान ने इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का बहिष्कार कर दिया था। पाकिस्तान सरकार ने अपनी राष्ट्रीय टीम को भारत के खिलाफ मैच खेलने से रोक दिया था। पाकिस्तान ने यह फैसला बांग्लादेश के समर्थन में लिया था, जिसे भारत की यात्रा से इनकार करने के कारण टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया गया था।

करोड़ों डॉलर वाला मुकाबला
हालांकि, अब इस पूरे विवाद का समाधान निकल आया है और भारत-पाकिस्तान का करोड़ों डॉलर वाला मुकाबला तय समय पर खेला जाएगा। इस मामले के सुलझने का श्रेय BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को दिया है। उन्होंने कहा कि ICC की पहल और बातचीत की वजह से यह बड़ा मुद्दा सुलझ पाया और क्रिकेट को एक बार फिर प्राथमिकता मिली।

राजीव शुक्ला ने की मीडिया से बातचीत
राजीव शुक्ला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ICC के प्रतिनिधियों ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ बातचीत की। ICC चेयरमैन की निगरानी में एक प्रतिनिधिमंडल लाहौर गया, जहां दोनों बोर्ड्स के साथ चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि यह एक अच्छा और आपसी सहमति से निकला समाधान है, जिसमें क्रिकेट के हित को सबसे ऊपर रखा गया है।

क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी- राजीव शुक्ला
उन्होंने आगे कहा कि ICC की यह बड़ी उपलब्धि है कि वह पाकिस्तान को बातचीत की मेज पर लाने में सफल रहा और समय रहते इस मामले को सुलझा लिया गया। राजीव शुक्ला ने साफ कहा कि 15 फरवरी को कोलंबो में तय मैच खेला जाएगा और पाकिस्तान की टीम भी इसमें हिस्सा लेगी। उन्होंने इसे क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी बताया।

बोर्ड को दी गई राहत
उपाध्यक्ष ने यह भी कहा कि बांग्लादेश के मुद्दे को लेकर भी समाधान निकाला गया है। भले ही बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले सका, लेकिन बातचीत के दौरान उसकी भावनाओं का भी ध्यान रखा गया और उसके बोर्ड को कुछ राहत दी गई है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी ICC की कोशिशों की सराहना की है। उन्होंने आगे कहा कि ये पूरी स्थिति सभी के लिए फायदे का सौदा साबित हुई है। भारत और श्रीलंका में होने वाला यह वर्ल्ड कप अब और भी सफल होने की उम्मीद है। भारत-पाकिस्तान मुकाबले के तय होने से टूर्नामेंट की रोमांचकता बढ़ गई है और क्रिकेट प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox