दिल्ली-एनसीआर में नकली ब्रांडेड सामान के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-उत्तम नगर में नकली ब्रांडेड सामान के बड़े रैकेट का खुलासा

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-        दिल्ली-एनसीआर, खासकर उत्तम नगर क्षेत्र, में नकली ब्रांडेड उपभोक्ता सामान तैयार कर बाजार में सप्लाई करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की ईस्टर्न रेंज-1 टीम ने सुनियोजित कार्रवाई करते हुए इस अवैध रैकेट का पर्दाफाश किया और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन में रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले नामी ब्रांड्स के नकली उत्पादों की भारी खेप बरामद की गई है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तम नगर और दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में अवैध फैक्ट्रियां और गोदाम चलाए जा रहे हैं, जहां ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली सामान तैयार किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद क्राइम ब्रांच ने कई टीमों का गठन कर उत्तम नगर सहित एनसीआर के अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने नकली घी, ईनो, ऑल आउट, वीट और टाटा नमक जैसे प्रसिद्ध ब्रांड्स के नाम से तैयार किया गया भारी मात्रा में नकली सामान बरामद किया। इसके साथ ही अवैध मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से पैकेजिंग मशीनें, सीलिंग उपकरण, नकली लेबल, खाली पैकेट, कच्चा माल और अन्य सामग्री भी जब्त की गई। बरामद सामान से साफ है कि आरोपी लंबे समय से इस गैरकानूनी धंधे को संगठित तरीके से चला रहे थे।

जांच में सामने आया है कि आरोपी असली उत्पादों की पैकेजिंग की हूबहू नकल कर नकली सामान तैयार करते थे, जिससे आम उपभोक्ता आसानी से भ्रमित हो जाए। यह नकली उत्पाद दिल्ली-एनसीआर के कई बाजारों में सप्लाई किए जा रहे थे, जिससे न सिर्फ लोगों को आर्थिक नुकसान हो रहा था बल्कि उनकी सेहत पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा था।

चारों गिरफ्तार आरोपियों से क्राइम ब्रांच की टीम गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस रैकेट का नेटवर्क कितना बड़ा है, किन-किन इलाकों में नकली सामान की सप्लाई हो रही थी और क्या इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस अवैध कारोबार से अब तक कितनी कमाई की गई।

दिल्ली पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे ब्रांडेड सामान खरीदते समय सतर्क रहें और अत्यधिक सस्ते दामों पर मिलने वाले उत्पादों से सावधान रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या नकली सामान की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

यह कार्रवाई दिल्ली-एनसीआर, विशेषकर उत्तम नगर क्षेत्र में नकली सामान के कारोबार पर बड़ी चोट मानी जा रही है और उपभोक्ताओं की सुरक्षा की दिशा में एक अहम कदम है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox