फ्लैट में बैग के अंदर मिला महिला का शव; किराया लेने गई थी दीपशिखा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात

गाजियाबाद/उमा सक्सेना/-   उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। राजनगर एक्सटेंशन स्थित ओरा सुमेरा सोसाइटी के एक फ्लैट में लाल रंग के बैग के अंदर एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान उसी सोसाइटी में रहने वाली दीपशिखा शर्मा के रूप में हुई है, जो किराया वसूलने के लिए अपने दूसरे फ्लैट पर गई थीं, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटीं।

किराया लेने गईं, फिर नहीं लौटीं
एसीपी नंदग्राम के अनुसार, दीपशिखा शर्मा अपने पति उमेश शर्मा के साथ ओरा सुमेरा सोसाइटी के एम-105 फ्लैट में रहती थीं। गुरुवार को वह उसी सोसाइटी में स्थित अपने दूसरे फ्लैट पर किराया लेने गई थीं, जहां अजय गुप्ता और आकृति गुप्ता किरायेदार के रूप में रह रहे थे। देर रात तक जब दीपशिखा घर नहीं लौटीं, तो परिवार और मेड को अनहोनी की आशंका हुई।

तलाशी में बैग के अंदर मिला शव
मेड को शक होने पर वह उस फ्लैट पर पहुंची, जहां दीपशिखा किराया लेने गई थीं। तलाशी के दौरान कमरे में रखा एक लाल रंग का बैग संदिग्ध लगा। जब बैग खोला गया तो उसके अंदर दीपशिखा शर्मा का शव मिला। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

पुलिस जांच में जुटी, किरायेदार हिरासत में
सूचना मिलते ही थाना नंदग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसीपी नंदग्राम ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि घटना की पूरी कड़ी सामने आ सके।
पुलिस ने फ्लैट में रह रहे किरायेदार अजय गुप्ता और आकृति गुप्ता को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतका के परिजनों से तहरीर प्राप्त की जा रही है, जिसके आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल पूरे घटनाक्रम को हत्या मानकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। इस सनसनीखेज वारदात से सोसाइटी के लोगों में दहशत का माहौल है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox