दिचाऊँ कलां वार्ड-128 में भाजपा का जनसंपर्क अभियान तेज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-    दिचाऊँ कलां वार्ड-128 में एम.सी.डी. उपचुनाव को लेकर चुनावी गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी की ओर से वार्ड में व्यापक डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत भाजपा प्रत्याशी रेखा इंदरजीत शोकीन के समर्थन में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नेता अलग-अलग इलाकों में पहुँचे और घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया।

रघुवीर एन्क्लेव, लोकेश पार्क, वीरेंद्र मार्केट, लोकेश पार्क एक्सटेंशन, गुप्ता मार्केट, इंद्रा मार्केट और अग्रवाल कॉलोनी समेत कई प्रमुख क्षेत्रों में मतदाताओं को भाजपा सरकार के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और भविष्य की प्राथमिकताओं की जानकारी दी गई।

जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं से यह संदेश भी साझा किया गया कि उनका एक-एक वोट वार्ड के भविष्य को नई दिशा दे सकता है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील की कि वे आगामी मतदान में बैलेट नंबर 2 पर कमल के निशान को चुनकर वार्ड में स्थिर, मजबूत और विकास-केंद्रित सरकार को दोबारा स्थापित करें। 

अभियान के दौरान स्थानीय जनता की भागीदारी और समर्थन देखने को मिला, जिससे उपचुनाव में भाजपा की सक्रियता और चुनावी तैयारियों की झलक साफ दिखाई दी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox