लखनऊ में बोले राजनाथ सिंह – जीएसटी में कमी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लखनऊ में बोले राजनाथ सिंह – जीएसटी में कमी

लखनऊ/उमा सक्सेना/- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में कहा कि जीएसटी में कमी लाना एक साहसिक और ऐतिहासिक निर्णय है, जिसे दुनिया भी अपनाने की दिशा में आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि आज भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए एक मिसाल बन चुका है और आर्थिक व्यवस्था को अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि भारत के पास न केवल अपनी चुनौतियों का समाधान है, बल्कि वैश्विक समस्याओं के समाधान की क्षमता भी रखता है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा टैक्स में कटौती का निर्णय देश के व्यापारियों और आम नागरिकों के हित में लिया गया है। उन्होंने बताया कि आज आदिवासी महिलाएं और स्थानीय कारीगर अपने उत्पादों को विश्व स्तर पर बेच रही हैं, जिससे भारत की स्वदेशी पहचान और महिलाओं के सम्मान को नई ऊंचाई मिली है। उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग की क्रय शक्ति बढ़ी है और तकनीक ने व्यापार को आसान बना दिया है।

रक्षामंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद व्यापारियों से कहा कि सरकार उनकी समस्याओं को समझती है और उनका समाधान खोजने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने लखनऊ के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां तेज़ी से बदलाव हो रहे हैं—चाहे वह सड़क, पुल या रक्षा उत्पादन से जुड़े उद्योग हों। उन्होंने बताया कि अब लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण भी किया जा रहा है, जो भारत की रक्षा क्षमता को और सशक्त बना रहा है।

राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि भारत में खुदरा व्यापारियों की संख्या ऑस्ट्रेलिया की पूरी आबादी से भी अधिक है, ऐसे में कोई भी राजनीतिक दल व्यापारी या किसान वर्ग की उपेक्षा नहीं कर सकता। उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्रालय के कार्यकाल के दौरान उत्पादन का स्तर 45 हजार करोड़ से बढ़कर अब डेढ़ लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है — यह भारत की आत्मनिर्भरता का प्रमाण है।

कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल सहित कई व्यापारी और उद्योग जगत के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox