
नई दिल्ली/नजफगढ़/उमा सक्सेना/- दिल्ली में नगर निगम उपचुनाव की तैयारियां अब पूरे जोरों पर हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे उम्मीदवारों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। इसी राजनीतिक हलचल के बीच आज नजफगढ़ की गौशाला में एक खास पंचायत का आयोजन किया गया, जिसने स्थानीय राजनीति में नई हलचल मचा दी।


इस पंचायत में मोर म्यूज़िक के डायरेक्टर राजेश मोर के घर से एक बड़ा ऐलान हुआ। दरअसल, उनकी पुत्रवधू अंकिता मोर ने निगम उपचुनाव की रेस में उतरने की इच्छा जताई है। गौरतलब है कि अंकिता मोर, राजेश मोर के बेटे तरुण मोर की पत्नी हैं। उनके नाम के एलान के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

पंचायत में उमड़ा जनसमर्थन
नजफगढ़ की इस पंचायत में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक मौजूद रहे। सभी ने एक सुर में राजेश मोर परिवार के समर्थन में अपनी राय रखी। पंचायत का माहौल जोश और उत्साह से भरा रहा, जहां लोगों ने अंकिता मोर को एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में देखा।


अब नज़र पार्टी के फ़ैसले पर
अब देखना यह होगा कि पार्टी की ओर से अंकिता मोर को टिकट मिलता है या नहीं। फिलहाल स्थानीय लोगों के बीच उनके नाम को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में यह साफ होगा कि नजफगढ़ की राजनीति में मोर परिवार की नई शुरुआत होती है या नहीं।





More Stories
11 घंटे तक चला हाई-प्रोफाइल ड्रामा
छह घंटे में सुलझी 30 लाख की ज्वेलरी चोरी, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
द्वारका में प्रतिबंधित ई-सिगरेट की बिक्री का भंडाफोड़, 106 ई-सिगरेट बरामद
दिल्ली में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: 5 हजार क्वार्टर अवैध शराब बरामद, आरोपी हिरासत में
दिल्ली-NCR में अक्टूबर महीने में गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
दिल्ली: अक्टूबर के पहले सप्ताह में डेंगू के 98 नए मामले दर्ज हुए, कुल संख्या 695 तक पहुंची