
मानसी शर्मा/- बिग बॉस हाउस में एक नई वाइल्ड कार्ड एंट्री ने तहलका मचा दिया है। क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर ने आते ही अपने एग्रेसिव गेम से सबका ध्यान खींचा है। उनकी सबसे ज्यादा टक्कर तान्या मित्तल से देखी जा रही है। कैप्टेंसी टास्क के दौरान दोनों की तीखी बहस और आरोप-प्रत्यारोप ने घर का माहौल गरमा दिया। मालती ने तान्या के गेम को लेकर कई तीखे कमेंट्स किए, जिसके बाद तान्या खुद को रोक नहीं सकीं और रो पड़ीं।
तान्या पर फोटो ‘किस’ करने का आरोप
टास्क के बाद एक और नया विवाद तब खड़ा हुआ जब मालती ने तान्या पर आरोप लगाया कि उन्होंने अमाल मलिक की फोटो को किस किया है। मालती ने यह बात नीलम गोरी से कही थी, जिसकी क्लिप अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तान्या की उस फुटेज को भी बार-बार शेयर किया जा रहा है, जिसमें उनके अमाल की फोटो के करीब जाने का सीन नजर आता है। इस विवाद ने बिग बॉस के दर्शकों को दो हिस्सों में बांट दिया है – कुछ लोग तान्या के समर्थन में हैं, तो कुछ मालती के दावे को सच मान रहे हैं।
फैंस में घमासान, सलमान से की गई कार्रवाई की मांग
X (पूर्व ट्विटर) पर यूजर्स की प्रतिक्रिया बंट चुकी है। तान्या के सपोर्टर्स का कहना है कि उन्होंने फोटो को किस नहीं किया, बल्कि वो पज़ल पीस को बचाने की कोशिश कर रही थीं। कई फैंस ने सलमान खान से वीकेंड का वार में इस मुद्दे को उठाने की मांग की है और मालती को फटकार लगाने की बात कही है। वहीं, कुछ का मानना है कि तान्या और अमाल की नजदीकियां पहले से चर्चा में थीं, ऐसे में मालती का दावा पूरी तरह गलत नहीं कहा जा सकता।
क्या तान्या बनेंगी अगला टारगेट? गेम में बढ़ा तकरार
बिग बॉस के घर में अब यह झगड़ा केवल दो कंटेस्टेंट्स का नहीं रहा, बल्कि पूरे गेम को प्रभावित करता दिख रहा है। तान्या की इमोशनल साइड सामने आई है, वहीं मालती की रणनीति और तीखी बातों ने उन्हें एक स्ट्रॉन्ग गेम प्लेयर बना दिया है। जीशान कादरी ने भी मालती की बातों के बाद तान्या को सतर्क रहने की सलाह दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ये ‘तान्या vs मालती’ लड़ाई क्या नया मोड़ लाती है – दोस्ती, दुश्मनी या कोई बड़ा ट्विस्ट?





More Stories
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी
दीवाली पर अतिक्रमण की चपेट नजफगढ़ बाजार, एमसीडी और दिल्ली पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल
दिल्ली में हर महीने क्यों ढह रहीं इमारतें? चावड़ी बाजार हादसे के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा
नजफगढ़ में PNB और SBI का वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित, लोगों ने लिया लाभ