दिल्ली में 31 जुलाई तक रहेंगे सभी स्कूल बंद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में 31 जुलाई तक रहेंगे सभी स्कूल बंद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना महामारी के चलते वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने यह फैसला लिया है कि दिल्ली के सभी स्कूल 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। स्कूलों को योजनाबद्ध तरीके से खोलने संबंधी योजना को लेकर शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। इसमें सरकारी व निजी स्कूलों के प्रमुखो, छात्रों व अभिभावकों के सुझावों को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को बंद रखने पर सहमति बनी। वहीं विभिन्न माध्यमों से शिक्षा जारी रखने संबंधी अनुभवों पर भी चर्चा हुई।
बैठक में दिल्ली के सरकारी और निजी विद्यालयों के 829 शिक्षकों, 61 स्कूल प्रमुखों, 920 विद्यार्थियों व 829 अभिभावकों के ऑनलाइन सुझावों और स्कूल स्तर पर 23,262 शिक्षकों और 98,423 अभिभावकों के सुझावों पर आधारित जिलेवार रिपोर्ट पर भी विचार किया गया। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमें सभी सुझावों को ध्यान में रखते हुए स्कूल खोले जाने की योजना बनानी होगी, जो छात्रों को कोरोना के साथ जीना भी सिखाए और नई परिस्थितियों में उन्हें नई भूमिका के लिए तैयार कर सके।
प्राथमिक कक्षाओं के लिए सरकार को सुझाव मिला कि 12 से 15 छात्रों की सप्ताह में एक या दो कक्षाएं लगाई जाएं। तीसरी से पांचवीं कक्षा वैकल्पिक दिन में लगाने, जितना संभव हो उतना ऑनलाइन शिक्षा जारी रखने, कक्षाओं को सैनिटाइजेशन करने, छात्रों को मास्क देने, प्रत्येक स्कूल में बच्चों के प्रवेश के समय थर्मल स्क्रीनिंग करने व उनका पाठ्यक्रम कम करने के सुझाव भी मिले। कक्षा छठी से आठवीं तक के बच्चों के लिए सुझाव आया कि छोटे-छोटे समूह में एक या दो दिन कक्षाएं लगाने, पाठ्यक्रम को तीस से पचास फीसदी तक कम करने, किसी प्रकार की सामूहिक गतिविधि नहीं किए जाने का भी सुझाव मिला। कक्षा नौवीं और दसवीं के लिए सप्ताह 1 या 2 दिन छोटे समूह में क्लास लगाने, ऑनलाइन क्लास जारी रखने, यू-ट्यूब चैनल खान अकादमी के वीडियो जारी रखने, वहीं 11वीं और 12वीं की कक्षाएं वैकल्पिक दिनों में कराने व शेष दिनों में ऑनलाइन शिक्षा का सुझाव मिला। कुछ लोगों ने कहा कि प्रतिदिन सिर्फ 3 से 4 घंटे की क्लास की जाए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox