साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश: सस्ते एयर टिकट के नाम पर लोगों को किया छल, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश: सस्ते एयर टिकट के नाम पर लोगों को किया छल, दो आरोपी गिरफ्तार

मानसी शर्मा /-  उत्तर दिल्ली के साइबर पुलिस स्टेशन की टीम ने सस्ते एयर टिकट के बहाने लोगों को ठगने वाले एक साइबर गिरोह का खुलासा किया। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
मामला क्या था?

श्री डिक्सन सिंह, निवासी राजपुर रोड, सिविल लाइंस, दिल्ली ने NCRP पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें सस्ते एयर टिकट के नाम पर 50,000 रुपये का ठगी का शिकार बनाया गया। शिकायत में बताया गया कि वह केरल जाने के लिए टिकट खोज रहे थे। सोशल मीडिया पर उन्हें एक विज्ञापन दिखाई दिया जिसमें केरल के लिए एयर टिकट पर छूट बताई गई थी। दिए गए नंबर पर कॉल करने पर उन्हें एक लिंक भेजा गया। लिंक पर क्लिक करने के बाद उनके बैंक खाते से 50,000 रुपये कट गए।

टीम और जांच

इंस्पेक्टर मनोज कुमार की अगुवाई में HC कृष्ण और Ct सतपाल की टीम बनाई गई। यह टीम SHO/PS साइबर नॉर्थ इंस्पेक्टर रोहित गहलोत के सुपरविजन और ACP ऑपरेशन सेल, नॉर्थ जिला, मिस विदुषी कौशिक के मार्गदर्शन में कार्रवाई कर रही थी।

जांच में पता चला कि ठगी की राशि Indian Overseas Bank के एक खाते में जमा हुई थी, जो UTM Tourism Services Pvt. Ltd. के नाम पर पंजीकृत था। यह खाता कंपनी के डायरेक्टर तनुज अग्रवाल, निवासी सिस्कर, राजस्थान (वर्तमान पता: IT पार्क, सह रोड, देहरादून, उत्तराखंड) द्वारा संचालित किया जा रहा था।

तकनीकी निगरानी के जरिए, देहरादून में छापेमारी की गई और 16 सितंबर को तनुज अग्रवाल  को गणपति एन्क्लेव, देहरादून से गिरफ्तार किया गया। उसने बताया कि उसने यह खाता तनवीर नामक आरोपी को दिया था, जो देहरादून में ही रह रहा था।

इसके बाद तनवीर का पता देवबंद, उत्तर प्रदेश में लगाया गया और 18.09.2025 को उसे गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में खुलासे

तनवीर ने पूछताछ में बताया कि एक साल पहले वह टेलीग्राम ऐप के जरिए कुछ चीनी नागरिकों से जुड़ा, जिन्होंने उसे बैंक खाते देने का ऑफर दिया और हर खाते पर 1 लाख से 1.5 लाख रुपये देने का वादा किया।

तनवीर ने तनुज को मनाया और उसके खाते का विवरण चीनी नागरिकों के साथ साझा किया। इसके जरिए धोखाधड़ी की गई। जांच में पता चला कि इस खाते के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों में 25 शिकायतें दर्ज की गई हैं।

साक्ष्य के तौर पर UTM Tourism Services Pvt. Ltd. का एक चेकबुक और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

आरोपी का परिचय

तनुज अग्रवाल, निवासी सिस्कर, राजस्थान (वर्तमान: IT पार्क, देहरादून, उत्तराखंड),  टूर एंड ट्रैवल कंपनी संचालित करता था। आसान पैसा कमाने के लिए उसने अपना बैंक खाता तनवीर को दिया।

तनवीर जो आपने  पिता की कृषि उपकरण की दुकान में मदद करता था। आरामदायक जीवन और तेज कमाई के लिए उसने बैंक खाते चीनी नागरिकों के साथ साझा किए।

बरामदगी

01 चेकबुक UTM Tourism Services Pvt. Ltd. के नाम से

02 मोबाइल फोन

जांच जारी है और पुलिस अन्य सहयोगियों तक पहुँचने के प्रयास कर रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox