जननायक जनता पार्टी ने भाजपा की ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ पर उठाए सवाल, पात्रता और शर्तों को बताया मजाक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जननायक जनता पार्टी ने भाजपा की ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ पर उठाए सवाल, पात्रता और शर्तों को बताया मजाक

मानसी शर्मा /-  हरियाणा में भाजपा सरकार की ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ को लेकर जननायक जनता पार्टी (JJP) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने इसे हरियाणा की महिला शक्ति के साथ भद्दा मजाक करार दिया है।

योजना की शर्तों पर सवाल
JJP के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से सवाल किया कि क्या सरकार वास्तव में 1 लाख रुपये से अधिक आय वाले लोगों को अमीर मानती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के अनुसार, सालाना लगभग 1 लाख रुपये कमाने वाले गरीब मजदूर, दिहाड़ीदार, रिक्शा चालक और रेहड़ीवाले गरीब माने नहीं जा रहे।

चौटाला ने आरोप लगाया कि लाडो लक्ष्मी योजना में सरकार की असल नाकामी स्पष्ट दिखाई दे रही है। योजना के अंतर्गत केवल 5 लाख से भी कम महिलाओं को पात्र माना गया है, जबकि असल संख्या 30-35 लाख से अधिक है।

सरवर और शर्तें महिलाओं के लिए परेशानी का कारण
JJP नेता ने कहा कि सर्वर तक योजना का संचालन नहीं हो रहा है, जिससे महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने योजना में लगाए गए नियमों को भी आलोचना का विषय बनाया, जैसे कि 21 सौ रुपए का झांसा, एक लाख रुपये तक की आय की शर्त, मजदूरीकापी वाले को पात्र न मानना, पैन कार्ड और मोटरसाइकिल न होना।

चौटाला ने कहा कि यदि भाजपा सरकार सच में महिलाओं को लाभ देना चाहती थी, तो शर्तें हटाकर सर्वे करवा कर यह काम किया जा सकता था।

पेंशन की रकम बढ़ाने की मांग
इसी दौरान, दिग्विजय चौटाला ने केंद्र और राज्य सरकार से बुजुर्गों की पेंशन 32 सौ रुपए से बढ़ाकर 51 सौ रुपए करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि पेंशन के नाम पर बुजुर्गों के साथ मजाक नहीं किया जाना चाहिए।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox