आरजेएस युवा टोली का ऑनलाइन जीके क्विज़, आकांक्षा मन्ना ने किया संचालन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आरजेएस युवा टोली का ऑनलाइन जीके क्विज़, आकांक्षा मन्ना ने किया संचालन

-आरजेएस युवा टोली के 427वें ऑनलाइन कार्यक्रम में जीके क्विज़ का आयोजन हुआ। -आकांक्षा मन्ना ने क्विज़ का संचालन किया और युवाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। -उज्जैन के हर्ष मालवीय को आरजेएस युवा टोली का नया एडमिन बनाया गया।

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-    राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) और आरजेएस पॉजिटिव मीडिया ने अपने 427वें ऑनलाइन कार्यक्रम के तहत युवाओं के समग्र विकास और ज्ञानवर्धन को समर्पित एक विशेष क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस मौके पर आकांक्षा मन्ना ने कार्यक्रम का संचालन किया और हिंदी दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए दो दौर की रोचक प्रश्नोत्तरी कराई। क्विज़ में दिल्ली, पटना, जमशेदपुर और उज्जैन से जुड़े प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

करियर काउंसलिंग के लिए मिला आमंत्रण
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के संस्थापक उदय कुमार मन्ना ने जानकारी दी कि आरजेएस युवा टोली को एसडीएम और आईएएस अधिकारी डॉ. नितिन शाक्य ने करियर काउंसलिंग के लिए आमंत्रित किया है। यह बैठक 24 सितंबर को नई दिल्ली स्थित डीएम कार्यालय में होगी।

क्विज़ में युवाओं का बेहतरीन प्रदर्शन
प्रतियोगिता में उज्जैन के हर्ष मालवीय, जमशेदपुर के अमन कुमार और उमंग कुमार, दिल्ली के निखिल पाल और पटना के वैभव भारद्वाज ने अपने ज्ञान का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने राष्ट्रगान के लेखक, राष्ट्रीय पशु, पानी का रासायनिक सूत्र और आरबीआई मुख्यालय जैसे सवालों के सही जवाब दिए। इसी के साथ हर्ष मालवीय को आरजेएस युवा टोली, उज्जैन का एडमिन घोषित किया गया।

वरिष्ठों का मार्गदर्शन और सांस्कृतिक जोड़
कार्यक्रम में पीआरडी 26 की साधक ओमप्रकाश, निशा चतुर्वेदी, सरिता कपूर और दयाराम मालवीय जैसे वरिष्ठों ने युवाओं को आशीर्वचन दिए और सवाल पूछे। हर्ष मालवीय के दादा दयाराम मालवीय ने युवाओं को संत कबीर का भजन सुनाकर प्रेरित किया।

सांस्कृतिक धरोहर और तकनीकी पहल पर चर्चा
आकांक्षा मन्ना ने विज्ञान भवन, दिल्ली में आयोजित पांडुलिपि संरक्षण सम्मेलन के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि कैसे एआई और ओसीआर तकनीक से प्राचीन पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “ज्ञान भारतम” वेबसाइट लॉन्च की पहल को उन्होंने सराहा और कहा कि यह छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए अमूल्य संसाधन साबित होगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox