
देहरादून/अनीशा चौहान/- देहरादून में एक खनन गाड़ी का खतरनाक अंदाज लोगों के लिए खतरा बन गया। घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें एक बाइक सवार युवक गाड़ी को रोकने की कोशिश करता है, लेकिन ड्राइवर ने रफ्तार और बढ़ाकर उसे कुचलने की कोशिश कर दी।
गनीमत से बची जान
खतरनाक पल में युवक किसी तरह खुद को संभाल पाया और बाल-बाल बच गया। वीडियो देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए।
पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद
युवक ने इस घटना की शिकायत लेकर रायपुर और डालनवाला थाने का चक्कर लगाया, लेकिन कहीं उसकी सुनवाई नहीं हुई। फिलहाल स्थानीय लोगों में पुलिस की लापरवाही को लेकर गुस्सा है।
खनन माफिया पर सवाल
इस घटना ने एक बार फिर खनन गाड़ियों की बेलगाम रफ्तार और खनन माफिया की दबंगई पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग मांग कर रहे हैं कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हो और क्षेत्र में खनन वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण लगाया जाए।





More Stories
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
अवैध घुसपैठ पर समाज को जागरूक होकर आगे आने की जरूरत : सूर्यकान्त केलकर
शहीद भगत सिंह की जयंती पर निकाली गई प्रभातफेरी व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
उत्तरकाशी में 40 ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू, शेष के लिए सुबह 6 बजे से फिर शुरू होगा अभियान, CM ने खुद संभाली कमान
सुल्तानपुर में बैंक सखियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन के साथ सौंपा मांगपत्र