रुद्रप्रयाग में बारिश का कहर, सोनप्रयाग शटल पार्किंग धंसी, वाहन क्षतिग्रस्त

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रुद्रप्रयाग में बारिश का कहर, सोनप्रयाग शटल पार्किंग धंसी, वाहन क्षतिग्रस्त

उत्तराखंड/रुद्रप्रयाग/अनीशा चौहान/– उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश का असर अब बुनियादी ढांचे पर भी दिखाई देने लगा है। भारी बारिश के चलते सोनप्रयाग स्थित शटल पार्किंग में भू-धंसाव हो गया, जिससे पार्किंग आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई है। इस हादसे में कुछ वाहन भी धंसाव की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए।

वाहनों और लोगों को हटाया गया सुरक्षित स्थानों पर
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पार्किंग क्षेत्र से वाहनों और लोगों को हटा दिया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से किसी भी व्यक्ति को इस दिशा में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है। प्रशासन का कहना है कि लगातार बारिश और भू-धंसाव के खतरे को देखते हुए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox