हथियारबंद वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हथियारबंद वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़

-कुतुब विहार में बड़ी वारदात की योजना, चार गिरफ्तार -दो पिस्तौल, पांच चोरी की बाइक और मोबाइल हुए बरामद

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- दिल्ली के द्वारका जिले की छावला थाना पुलिस ने एक हथियारबंद वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी कुतुब विहार इलाके में एक बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उनकी योजना विफल हो गई।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल, दो ज़िंदा कारतूस, पांच चोरी की मोटरसाइकिलें और एक चोरी का मोबाइल फोन बरामद किये हैं।

जांच और पुलिस की कार्रवाई
द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने मामले के संदर्भ में बताया कि 21अगस्त को पुलिस को गुप्त सूचना मिली है,  कुछ हथियारबंद युवक कुतुब विहार के हनुमान चौक के पास किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, थाना छावला की पुलिस टीम ने इलाके में जाल बिछाया और तीन आरोपियों शादिक, मंगा उर्फ मंगी और साहिल को चोरी की KTM ड्यूक मोटरसाइकिल पर घूमते हुए गिरफ्तार किया।

खुलासा और बरामदगी
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक अमेरिकी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, और एक चोरी का मोबाइल फोन बरामद कुछ हथियारबंद युवक कुतुब विहार के हनुमान चौक के पास किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, थाना छावला की पुलिस टीम ने इलाके में जाल बिछाया और तीन आरोपियों शादिक, मंगा उर्फ मंगी और साहिल को चोरी की KTM ड्यूक मोटरसाइकिल पर घूमते हुए गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक अमेरिकी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, और एक चोरी का मोबाइल फोन बरामद किये गये।

आदतन अपराधी
गिरफ्तार आरोपी शादिक और मंगा उर्फ मंगी हाल ही में जेल से रिहा हुए हैं और पहले भी कई मामलों में संलिप्त रहे हैं। इन पर कम से कम 5 मोटर वाहन चोरी और 1 मोबाइल चोरी का रिकॉर्ड दर्ज है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox