दिल्ली के चिड़िया घर में बर्ड फ्लू की दस्तक, दो पक्षियों की मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली के चिड़िया घर में बर्ड फ्लू की दस्तक, दो पक्षियों की मौत

-पर्यटकों के लिए चिड़िया घर किया गया बंद

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- राजधानी के चिड़ियाघर में एवियन इन्फ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) ने अपनी दस्तक दे दी है। जिसके चलते दो पक्षियों की मौत हो गई है। पक्षियों के मरने के बाद नमूने 27 अगस्त को भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (एनआईएचएसएडी) भेजे गए थे। जहां जांच में उनमें एच5एन1 वायरस की पुष्टि हुई है। ऐसे में इसके खतरे को देखते हुए शनिवार से पर्यटकों के लिए चिड़ियाघर को बंद कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक चिड़िया घर में दो पक्षी पेंटेड स्टॉर्क और ब्लैक-नेक्ड आइबिस को एच5एन1 बर्ड्स फ्लू वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अधिकारियों ने सुरक्षा के मद्देनजर चिड़िया घर को बंद करने का निर्णय लिया है। चिड़ियाघर के अधिकारियों ने बताया कि इस बीमारी को अन्य पक्षियों, जानवरों या चिड़ियाघर के कर्मचारियों में फैलने से रोकने के लिए सख्त सुरक्षा और निगरानी उपाय लागू किए गए हैं।

चिड़ियाघर के अधिकारियों ने बताया कि अन्य जानवरों, पक्षियों और कर्मचारियों में वायरस के प्रसार को रोकने के लिए बर्ड फ्लू की तैयारी, नियंत्रण और रोकथाम के लिए केंद्र की 2021 कार्य योजना के अनुरूप तत्काल रोकथाम के उपाय शुरू किए गए थे। सुविधा के अंदर गहन निगरानी और सख्त जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए गए हैं।

ऐसे में अधिकारियों ने बताया कि चिड़ियाघर को बंद करना जन स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एक एहतियाती कदम है और अगली सूचना तक यह निर्देश लागू रहेगा। साथ ही, र्साजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं। पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि बर्ड फ्लू के फैलने से बचाव के लिए सावधानी बरतनी जरूरी है क्योंकि यह वायरस मानव और पक्षियों दोनों के लिए घातक हो सकता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox