IMD की चेतावनी: अगले तीन दिन बरसात से बढ़ेंगी मुश्किलें

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

IMD की चेतावनी: अगले तीन दिन बरसात से बढ़ेंगी मुश्किलें

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  देश के कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। मानसून का कहर पहाड़ों से मैदान इलाकों तक देखने को मिल रहा है। देश के कई शहरों में बाढ़ ने तबाही मचाई है और इस कारण लोगों की जान भी जा चुकी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और अन्य मौसम एजेंसियों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और मध्य प्रदेश में अगले तीन दिनों में भारी बारिश की संभावना है।

दिल्ली का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिनों में सामान्य रूप से बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार और शनिवार को गरज के साथ दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अनुमान है। वहीं, रविवार को भी बादल छाए रहेंगे। कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर का अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

हरियाणा में बारिश का अलर्ट
हरियाणा में मौसम विभाग ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। खासकर फरीदाबाद और गुरुग्राम में बारिश की संभावना है। इस दौरान तीन दिनों में गरज और बिजली के साथ भारी बारिश हो सकती है। वहीं, पंजाब में सैलाब का कहर टूट पड़ा है। 7 से 8 जिले इस समय बाढ़ के प्रकोप में हैं। रावी-ब्यास और सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। 30 अगस्त तक सभी स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं और लोग घरों में कैद हैं।

यूपी और बिहार में बारिश
उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग-अलग रहेगा। पश्चिमी यूपी में भारी बारिश का अनुमान है। पूर्वी यूपी के कई जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में अगले तीन दिनों में कई जगहों पर बारिश की संभावना है। पटना, गया और भागलपुर जैसे शहरों में गरज के साथ बारिश हो सकती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox