अस्पताल निर्माण घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, AAP नेता सौरभ भारद्वाज के घर छापेमारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अस्पताल निर्माण घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, AAP नेता सौरभ भारद्वाज के घर छापेमारी

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज के आवास पर मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की। यह कार्रवाई कथित अस्पताल निर्माण घोटाले की जांच के तहत की गई, जिसमें करीब 5,590 करोड़ रुपये की अनियमितताओं का आरोप है। ED की टीमें सुबह से ही दिल्ली के 13 स्थानों पर तलाशी अभियान चला रही हैं।

घोटाले की पृष्ठभूमि
इस मामले की शुरुआत भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) की जांच से हुई थी। ACB ने 2018-19 में मंजूर हुई 24 अस्पताल परियोजनाओं में वित्तीय गड़बड़ियों की ओर इशारा किया था। इनमें 11 ग्रीनफील्ड और 13 ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट शामिल थे। आरोप है कि इन प्रोजेक्ट्स में भारी लागत वृद्धि और देरी हुई है।

प्रोजेक्ट्स में देरी और गबन के आरोप
दिल्ली सरकार ने 2018-19 में 5,590 करोड़ रुपये की लागत से 24 अस्पतालों के निर्माण की योजना को मंजूरी दी थी। इनमें से कई ICU अस्पतालों को मात्र छह महीने में तैयार करना था, लेकिन तीन साल बाद भी अधिकांश प्रोजेक्ट अधूरे हैं।

जांच में सामने आया कि लगभग 800 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद केवल 50% काम पूरा हुआ। उदाहरण के तौर पर, LNJP अस्पताल की लागत 488 करोड़ से बढ़कर 1,135 करोड़ रुपये हो गई, जबकि निर्माण कार्य में कोई उल्लेखनीय प्रगति नहीं हुई। कई जगहों पर बिना मंजूरी निर्माण शुरू कर दिया गया और ठेकेदारों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई। इसके अलावा, हॉस्पिटल इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (HIMS), जिसे 2016 से लागू होना था, अब तक अधर में लटका हुआ है।

ED की जांच और सियासी हलचल
ACB की शिकायत के बाद ED ने इस मामले को अपने हाथ में लिया। जांच का फोकस अस्पताल निर्माण के दौरान हुए वित्तीय हेरफेर और राजनीतिक-प्रशासनिक मिलीभगत पर है। इस घोटाले में AAP के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और वर्तमान मंत्री सौरभ भारद्वाज का नाम सामने आ चुका है।

ED ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई दिल्ली की सियासत में बड़ी हलचल मचा सकती है, क्योंकि AAP पहले से ही कई विवादों का सामना कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox