ग्रेटर नोएडा में भीषण सड़क हादसा : कार ट्रक में घुसी, तीन की मौत, तीन घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ग्रेटर नोएडा में भीषण सड़क हादसा : कार ट्रक में घुसी, तीन की मौत, तीन घायल

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-   दिल्ली-एनसीआर के ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। अकबरपुर टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार कार ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। इस भीषण हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

तेज रफ्तार बनी मौत का कारण
यूपी पुलिस के मुताबिक, कार में कुल छह लोग सवार थे। हादसा इतना जोरदार था कि कार के परखच्चे उड़ गए और लोग उसमें फंस गए। पुलिस ने क्रेन और हाइड्रा की मदद से कार को काटकर घायलों व मृतकों को बाहर निकाला। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कार सवार लोग हरिद्वार से फरीदाबाद लौट रहे थे।

पुलिस की कार्रवाई और जांच
ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि मृतकों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक और कार को पुलिस ने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई थी, लेकिन अब यातायात सामान्य कर दिया गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox