जालोर में भीषण सड़क हादसा: बस और बाइक की टक्कर में 3 की मौत, बाल-बाल बचे 50 यात्री

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जालोर में भीषण सड़क हादसा: बस और बाइक की टक्कर में 3 की मौत, बाल-बाल बचे 50 यात्री

राजस्थान/अनीशा चौहान/- राजस्थान के जालोर जिले में मंगलवार, 12 अगस्त को राष्ट्रीय राजमार्ग-68 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्राइवेट बस और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसके बाद बस में भीषण आग लग गई। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भयावह थी कि बस में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने की कोशिश की।

बाल-बाल बचे बस यात्री
गनीमत रही कि बस में आग लगते ही सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे के वक्त बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह जलकर राख हो गई, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए।

दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत से बुझाई आग
हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और चितलवाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox