नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने की कोशिश, सुराग ने खोली साजिश की परतें

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने की कोशिश, सुराग ने खोली साजिश की परतें

उत्तर प्रदेश/सिमरन मोरया/-  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग दलित लड़की को बहला-फुसलाकर केरल ले जाया गया। वहां उसका धर्मांतरण कर उसे जिहादी आतंकी बनाने की साजिश रची गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मामले की गहराई से जांच जारी है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। यहां एक 15 वर्षीय दलित नाबालिग लड़की के अपहरण, जबरन धर्मांतरण और आतंकी नेटवर्क से जुड़ने की साजिश का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 8 मई की है जब पीड़िता को बहला-फुसलाकर प्रयागराज से केरल ले जाया गया। आरोप है कि एक मुस्लिम महिला दोस्त ने पैसों और बेहतर जीवन की लालच देकर उसे इस्लाम कबूल करने के लिए राजी किया। इसके बाद लड़की को केरल पहुंचाकर आतंकी गतिविधियों में शामिल करने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग को बरामद कर उसकी मां को सौंप दिया है।

दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
प्रयागराज पुलिस के मुताबिक, इस पूरे षड्यंत्र में प्रयागराज के दो युवक और एक मुस्लिम युवती शामिल थी। अब तक पीड़िता की महिला दोस्त और एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस को तीसरे आरोपी की तलाश है, जिसने नाबालिग को प्रयागराज रेलवे स्टेशन तक बाइक से पहुंचाया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox