द्वारका जिला : मोहन गार्डन थाना पुलिस ने दो शातिर चोर किए गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका जिला : मोहन गार्डन थाना पुलिस ने दो शातिर चोर किए गिरफ्तार

-पुलिस ने आरोपियों से दो पानी के मीटर/मोटर, एसी के पुर्जे किए बरामद -पुलिस ने छः मामलों का किया निपटारा

द्वारका/दिल्ली/शिव कुमार यादव/- द्वारका जिले के अन्तर्गत मोहन गार्डन पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर 6 चोरी के मामले सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपियों से दो पानी के मीटर, एक मोटर व एसी के पुर्जे बरामद किए है। अभी पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।

इस संबंध में डीसीपी द्वारका अंकित सिंह ने बताया कि घरों में चोरी करने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चला रखा है। पुलिस हर मामले की गहनता से जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। एसएचओ मुकेश अंतिल के नेतृत्व में एचसी रोशन और एचसी प्रीतम की टीम चोरों की तलाश कर रही है।

टीम ने अपराधियों का पता लगाने के लिए मोहन गार्डन और रणहोला, दिल्ली क्षेत्र में 20 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जाँच की गई। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, चोरी की घटना में शामिल अपराधियों की पहचान करने के लिए स्थानीय मुखबिरों को भी तैनात किया गया था। सीसीटीवी विश्लेषण और गुप्त मुखबिर के आधार पर टीम ने 02 आरोपियों को पकड़ा है जिनकी पहचान मोहम्मद तनवीर पुत्र मोहम्मद समशुल, निवासी गली नंबर 1, तिलक एन्क्लेव, मोहन गार्डन, दिल्ली, उम्र 22 वर्ष तथा जतिन पुत्र नेम चंद, निवासी गली नंबर 4, बापूपोट्टा क्लॉथ शॉप के पास, बालाजी चौक, रनहोला, दिल्ली, उम्र 20 वर्ष के रूप में की गई है। उनके कब्जे से दो पानी के मीटर, एक पानी की मोटर, एक ए/सी आउटर बैक साइड कॉपर ग्रिल बरामद की गई है। बरामद की गई सभी चोरी की संपत्तियों को जब्त कर पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी से 6 मामले सुलझाये गए है। दोनों आरोपियों की कोई पिछली आपराधिक संलिप्तता नहीं है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox