यूपीआई यूजर्स सावधान, पैन कार्ड के नाम पर हो रहा फ्रॉड

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

यूपीआई यूजर्स सावधान, पैन कार्ड के नाम पर हो रहा फ्रॉड

-एनसीपीआई ने दी चेतावनी, न करें ये गलती, वरना हो सकता है खाता खाली स्कैमर्स ने ठगी का नया तरीका तरीका निकाला है। छोटी सी गलती आपका अकाउंट खाली करवा सकती है। एनपीसीआई ने अलर्ट जारी किया। आइए जानें कैसे बचाव करें?

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज स्पेशल/- डिजिटल पेमेंट सिस्टम यानी यूपीआई का इस्तेमाल विश्व के कई देशों में हो रहा है। इसके यूजर्स की संख्या बढ़कर अब करोड़ों में हो गई है। सरकार भी यूजर्स के लिए प्लेटफार्म को सुविधाजनक बनाने के लिए समय-समय पर कई अपडेट करती रहती है। हालांकि डिजिटल पेमेंट एक बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है लेकिन इसके साथ ही इससे संबंधित स्कैम के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। ठग नये-नये तरीकों से लोगों के साथ ठगी कर रहे है। अब ठगों ने फ्रॉड का नया तरीका निकाला है। यूपीआई यूजर्स को पैन 2.0 कार्ड के नाम पर बेवकूफ बना रहे हैं। जिसे लेकर एनपीसीआई ने अलर्ट जारी किया है। यूपीआई संबंधित उपभोक्ताओं को सतर्क रहने की सलाह दी है।

कैसे होता है फ्रॉड?
उपभोक्ताओं  एक मैसेज आता है, जिसमें पैन कार्ड 2.0 तत्काल प्रभाव से अपग्रेड करवाने को कहा जाता है। साथ ही बैंक अकाउंट नंबर और आधार डीटेल्स की मांग भी की जाती है।  कुछ लोग झांसे में आ जाते हैं और स्कैमर्स की बात मानकर वित्तीय जानकारी साझा करते हैं। ऐसे मामलों को  एनपीसीआई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है और कहा कि, “हर अपग्रेड एक कदम आगे नहीं होता। कुछ आपके संसाधनों को खत्म कर सकते हैं। यह जानकारी अपने दोस्तों को शेयर करें ताकि वे ‘मैं मुर्ख नहीं हूँ’ कह सकें।”

क्या करें और क्या नहीं?
-अपनी गोपनीय व्यक्तिगत जानकारी किसी भी साइट और लिंक पर शेयर करने से बचें।
-यदि कोई कॉलर पैन 2.0 सर्विस प्रोवाइड करने की बात कहता है तो बिना बिना इसे सत्यापित किए कोई जानकारी साझा ना करें।
-जरूरत पड़ने पर साइबर फाइनेंशियल फ्रॉड की शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर करें।
-किसी भी एसएमएस, ईमेल या सोशल मीडिया पर दिए गए अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें।
-अपने आधार, पैन और बैंक अकाउंट की जानकारी किसी को भी साझा ना करें।
-यदि आपको पैन कार्ड अपडेट के नाम पर कोई भी संदिग्ध मैसेज प्राप्त होता है तो इसे इग्नोर करें।
-वित्तीय जानकारी के लिए हमेशा एनपीसीआई, बैंक या सरकारी वेबसाइट को विजिट करें।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox