फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम ने मनाया होली का मिलन समारोह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम ने मनाया होली का मिलन समारोह

-सामूहिक समारोह में सामूहिक सौहार्द्र सामूहिक समारोह के जरिए लोगों को दिया एकता का संदेश

नई दिल्ली/शिवकुमार यादव/- यह समारोह आपसी सौहार्द, प्रेम, और भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान, आदर्श जीवनशैली अपनाने और प्रेमपूर्ण व्यवहार को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। साथ ही, एक बेहतर और समृद्ध समाज के निर्माण के लिए सबको प्रेरित किया गया। इस आयोजन में क्षेत्र के सभी प्रतिष्ठित नागरिकों, आर.डब्ल्यू.ए. पदाधिकारियों, सदस्यों और अन्य नागरिकों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन, श्री रणबीर सिंह सोलंकी ने कहा कि समाज में समरसता और आपसी सामंजस्य बनाए रखने के लिए इस प्रकार के आयोजनों की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि होली के अवसर पर रंग और गुलाल के बजाय फूलों की पंखुड़ियों से होली खेली जानी चाहिए, जिससे सौहार्द्र और प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ावा मिले।

फेडरेशन के महासचिव एडवोकेट राकेश कुमार ने कहा कि युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूक और सम्मानित रहना चाहिए।

इस समारोह में अन्य प्रमुख नागरिकों के साथ-साथ श्री हरिश्चंद्र राय, श्री प्रमोद गोयल, श्री अशोक अग्रवाल, श्री सतीश जैन, सूरज, भूपेश भावला, अनिल मदान, हरीश शर्मा, राम अवतार शर्मा, रामपाल यादव, विनोद जैन, जगबीर सिंह, सुरियन नाथ, अनूप चौधरी, रामगोपाल सरोहा, प्रेम मलिक, एडवोकेट करण वीर त्यागी, संतोष गुप्ता, रामदर्शन अग्रवाल, नत्थू प्रसाद, एडवोकेट सतीश कुमार यादव, रामदरसन अग्रवाल, मास्टर रमेश खटाना, आदि भी उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम ने समाज में एकजुटता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox