फिट इंडिया कार्निवल 2025 का भव्य शुभारंभ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

फिट इंडिया कार्निवल 2025 का भव्य शुभारंभ

-बहादुरगढ़ के लिए गर्व का क्षण -फिट इंडिया एम्बेसडर दीपक चिल्लर और डॉ किरण चिल्लर को किया गया विशेष आमंत्रित

नई दिल्ली/ शिवकुमार यादव/- 16 मार्च रविवार शाम को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में बहुप्रतीक्षित फिट इंडिया कार्निवल 2025 का आज भव्य शुभारंभ हुआ। इस तीन दिवसीय आयोजन का उद्घाटन केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने किया। कार्निवल में फिटनेस और वेलनेस को बढ़ावा देने के लिए कई रोमांचक गतिविधियां शामिल की गई हैं।

इस कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना, पहलवान संग्राम सिंह, वेलनेस गुरु मिकी मेहता, पूर्व WWE रेसलर शैंकी सिंह और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर रोहताश चौधरी जैसी प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हुईं।

गौरतलब है कि इस आयोजन में बहादुरगढ़ के लिए गर्व की बात यह रही कि कपल फिट इंडिया एंबेसडर दीपक छिल्लर और फिट इंडिया एंबेसडर डॉ. किरण छिल्लर को भी इस कार्निवल का हिस्सा बनने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। यह पूरे बहादुरगढ़ के लिए गर्व का क्षण है कि यहां के फिटनेस प्रमोटर राष्ट्रीय स्तर के इस बड़े मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।

खेल और फिटनेस को संस्कृति बनाने की पहल

उद्घाटन समारोह में डॉ. मनसुख मांडविया ने फिटनेस को एक राष्ट्रीय आंदोलन बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा,
“यह केवल एक इवेंट नहीं, बल्कि खेलों को हमारी संस्कृति का हिस्सा बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। हम इसे ‘संडे ऑन साइकिल’ की तरह एक राष्ट्रीय मूवमेंट बनाना चाहते हैं और देशभर के अन्य शहरों में भी इस तरह के कार्निवल आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। यह केवल शारीरिक फिटनेस ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य, पोषण और भावनात्मक समृद्धि को भी बढ़ावा देगा।”

बहादुरगढ रर्नस ग्रुप के संस्थापक दीपक छिल्लर ने जानकारी दी कि बी आर जी साइकिलिंग ग्रुप भी ‘संडे ऑन साइकिल’ की राष्ट्रीय मूवमेंट मे हिस्सेदारी दे रहा है
“स्वास्थ्य ही असली धन है। एक स्वस्थ राष्ट्र ही एक समृद्ध राष्ट्र बन सकता है। भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया फिट इंडिया मूवमेंट नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है। मैं

भारतीय पारंपरिक खेलों की झलक

उद्घाटन समारोह की शुरुआत कलारीपयट्टू, गटका और मल्लखंब जैसे भारत के प्राचीन मार्शल आर्ट्स के शानदार प्रदर्शन से हुई। अगले दो दिनों तक चलने वाले इस कार्निवल में रस्सी कूद, आर्म रेसलिंग, क्रिकेट बॉलिंग, पुश-अप और स्क्वाट चैलेंज जैसी फिटनेस प्रतियोगिताएं भी होंगी।

स्वास्थ्य जांच और साइक्लिंग की अहमियत पर जोर

खेल प्राधिकरण (SAI) के नेशनल सेंटर ऑफ स्पोर्ट्स साइंसेज एंड रिसर्च (NCSSR) की विशेषज्ञ टीम इस कार्यक्रम में मुफ्त स्वास्थ्य जांच, पोषण और मानसिक स्वास्थ्य परामर्श भी प्रदान कर रही है। इस मौके पर ‘Benefits of Cycling’ पुस्तक का विमोचन भी किया गया, जिसमें साइक्लिंग को दिनचर्या में शामिल करने के लाभों पर प्रकाश डाला गया।

फिटनेस के प्रति बढ़ता उत्साह

शाम को आयोजित ‘फिटनेस थ्रू डांस’ नामक विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के इंटरएक्टिव सत्र में आयुष्मान खुराना, संग्राम सिंह, मिकी मेहता और कपल फिट इंडिया एंबेसडर दीपक छिल्लर ,डॉ. किरण छिल्लर, पंखुरी श्रीवास्तवा ,दिव्या
ने फिटनेस चैलेंज में हिस्सा लिया, जिससे दर्शकों को भी अपनी फिटनेस को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया गया।

फिट इंडिया कार्निवल 2025 के पहले दिन का आयोजन जबरदस्त उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आने वाले दो दिनों में यह कार्निवल रोचक फिटनेस गतिविधियों और विशेषज्ञों के सत्रों के साथ फिटनेस प्रेमियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox