हरियाणा में स्कूल का समय बदला सुबह 8:00 बजे खुलेगा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणा में स्कूल का समय बदला सुबह 8:00 बजे खुलेगा

मानसी शर्मा/- हरियाणा सरकार ने प्रदेश के स्कूलों के समय में बदलाव की घोषणा की है. यह नया टाइम टेबल 17 फरवरी से प्रभावी होगा और 14 नवंबर तक लागू रहेगा. इस बार समय परिवर्तन को पहले ही लागू किया जा रहा है, जबकि आमतौर पर यह बदलाव 1 मार्च से किया जाता था.

प्रदेश में संचालित एकल पाली स्कूलों का समय अब सुबह 8:00 बजे से शुरू होकर दोपहर 2:30 बजे तक रहेगा. इससे पहले स्कूल सुबह 9:30 बजे शुरू होते थे और 3:30 बजे तक चलते थे. जहां दोहरी पाली में कक्षाएं संचालित होती हैं, वहां भी समय में बदलाव किया गया है. अब पहली पाली सुबह 7:00 बजे से 12:30 बजे तक चलेगी जबकि दूसरी पाली दोपहर 12:45 बजे से शाम 6:15 बजे तक चलेगी.

हरियाणा में समय परिवर्तन का उद्देश्य बच्चों की पढ़ाई को अधिक सुगम बनाना और गर्मियों के प्रभाव को कम करना है. इससे छात्रों को बेहतर माहौल में पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा. यह नया टाइम टेबल 17 फरवरी से लागू होगा. यह परिवर्तन 14 नवंबर तक प्रभावी रहेगा. पहले यह बदलाव 1 मार्च से किया जाता था, लेकिन इस बार इसे जल्द लागू किया गया है.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox