“हम कांग्रेस और सपा के बंधुआ मजदूर नहीं” भाजपा को वोट देने के बाद बोले मौलाना साजिद रशीदी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

“हम कांग्रेस और सपा के बंधुआ मजदूर नहीं” भाजपा को वोट देने के बाद बोले मौलाना साजिद रशीदी


मानसी शर्मा/- दिल्ली विधानसभा चुनाव में बुधवार यानी 5 फरवरी को मतदान हो गया है। इसी के साथ सभी 699 प्रत्याशियों की किसम्त ईवीएम में कैद हो गई है। इसी बीच ऑल इंडिया इमाम एसोशिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने भाजपा को लेकर बड़ा बयान दिया है। मौलान साजिद रशीदी ने कहा कि उन्होंने दिल्ली चुनाव में भाजपा को वोट दिया है। रशीदी ने कहा कि मैंने जिंदगी में पहली बार भाजपा को वोट किया है।

मैंने भाजपा को वोट देकर उस परसेप्शन को तोड़ने की कोशिश की है। जिसमें कहा जाता है कि मुसलमान भाजपा को वोट नहीं देता है। पीएम मोदी को गले लगाना चाहता हूंः राशीदी मौलाना राशीदी ने कहा कि मैं पीएम मोदी को गले लगाना चाहता हूं। मैं उन्हें ठीक उसी तरह गले लगाना चाहता हूं, जैसे उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति को गले लगाया था। उन्होंने कहा कि भाजपा भी सच्चे मन से मुस्लिमों को गले लगाए।

मौलाना ने आगे कहा कि मैं यह नहीं कह रहा हूं कि एकजुट होकर भाजपा को वोट करो लेकिन उस परसेप्शन को तोड़ने की कोशिश करो, जिसमें कहा जाता है कि मुसलमान भाजपा को वोट नहीं देता है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमारे लिए अछूत नहीं है। हम कांग्रेस या समाजवादी पार्टी के बंधुआ मजदूर नहीं है। केजरीवाल से पूछा सवाल? मौलाना रशीदी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली दंगों के बाद मुसलमानों के लिए क्या किया? कांग्रेस ने हमारे लिए क्या किया?

उन्होंने कहा कि दिल्ली दंगों के दौरान राहुल गांधी मुस्तफाबाद गए लेकिन, वह ताहिर हुसैन के घर नहीं गए। अरविंद केजरीवाल ने तबलीगी जमात को निशाना बनाया और कोविड के दौरान तबलीगी जमात को जिम्मेदार ठहराया था। मौलाना ने कहा कि सभी राजनीतिक दल मुस्लिमों के साथ एक जैसा व्यवहार करते हैं। ऐसा नहीं है कि कांग्रेस ने मुसलमानों के लिए कुछ ज्यादा ही कर दिया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox