
प्रियंका सिंह/ – नजफगढ़ के खैरा मोड़ पर तेज रफ़्तार से आ रही एक थार जीप ने एक बाइक को टक्कर मार दी ,टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक पर पीछे बैठी 40 वर्षीया महिला की मौत हो गयी जबकि बाइक चला रहा 43 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगो की भीड़ इकठा होते देख आरोपी ड्राइवर जीप छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जीप को जब्त कर लिया है और आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है।
द्वारका ज़िले के डीसीपी अंकित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की बीते सोमवार की रात करीब 8 बजे के आसपास बाबा हरिदास नगर थाने की पुलिस को सुचना मिली थी की खैरा मोड़ पर एक जीप ने बाइक को टक्कर मार दी है। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला की 43 वर्षीय शैलेंदर अपनी एक परिचित महिला 40 वर्षीय उषा के साथ दिल्ली के गोबिंदपुरी से नजफगढ़ के प्रेम नगर में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था।
जब वे दोनों शादी समारोह से वापिस गोबिंदपुरी जा रहे थे तो पीछे से आ रही तेज रफ़्तार एक जीप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे महिला नीचे गिर गयी और जीप ने उसे कुचल दिया जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका राव तुला राम हस्पताल में इलाज़ चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने जीप को जब्त कर लिया है और आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है।





More Stories
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
अवैध घुसपैठ पर समाज को जागरूक होकर आगे आने की जरूरत : सूर्यकान्त केलकर
शहीद भगत सिंह की जयंती पर निकाली गई प्रभातफेरी व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
उत्तरकाशी में 40 ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू, शेष के लिए सुबह 6 बजे से फिर शुरू होगा अभियान, CM ने खुद संभाली कमान
सुल्तानपुर में बैंक सखियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन के साथ सौंपा मांगपत्र